IND vs ENG : लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन (11 जुलाई) भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत चोट के कारण मैदान पर नहीं उतर सके.उनकी बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में पहले दिन लगी चोट के चलते ध्रुव जुरेल ने उनकी जगह विकेटकीपिंग की.
पहले दिन जसप्रीत बुमराह के 34वें ओवर में लेग साइड पर गई गेंद को रोकने के लिए डाइव लगाते समय पंत की उंगली में चोट लगी थी. चोट के तुरंत बाद वे दर्द से परेशान दिखे. जिसके बाद फिजियो ने मैदान पर उनका इलाज किया लेकिन इससे कोई खास राहत नहीं मिली. इसके बाद पंत ने ओवर खत्म होने पर ड्रेसिंग रूम लौट गए.
ये भी पढ़ें : ब्रैडमैन और गावस्कर के रिकॉर्ड पर शुभमन की नजर…! ऐसा करते ही बन जाएंगे नंबर वन
दूसरे दिन सुबह पंत मैदान पर पहुंचे और सहायक कोच सीतांशु कोटक के साथ हल्का अभ्यास किया. हालांकि,वे असहज दिखे और केवल दाएं हाथ से रक्षात्मक स्ट्रोक्स का अभ्यास करने के बाद पवेलियन लौट गए. उनकी चोट की स्थिति पर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है.
मैच के दूसरे दिन लॉर्ड्स में एक और विवाद ने सभी का ध्यान खींचा. इंग्लैंड की पारी के 91वें ओवर में भारतीय खिलाड़ियों ने ड्यूक्स गेंद की शेप को लेकर अंपायर से शिकायत की. 80 ओवर के बाद ली गई नई गेंद सिर्फ 10 ओवर पुरानी थी, लेकिन भारतीय टीम का मानना था कि उसकी शेप खराब हो गई है.
अंपायर ने गेंद की जांच के लिए ‘रिंग टेस्ट’ किया, जिसमें गेंद रिंग से नहीं निकल सकी, जिससे साफ हो गया कि गेंद खराब थी. इसके बाद नई गेंद मंगवाई गई, लेकिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल उससे भी संतुष्ट नहीं थे.
गिल अंपायर के साथ गर्मागर्म बहस करते दिखे और काफी नाराज लग रहे थे. स्टम्प माइक पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की आवाज भी सुनाई दी. हालांकि,अंपायर ने भारतीय टीम की दलीलों को खारिज कर दिया.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…