Others

अब बार्बी बनेगी बच्चों की हमदर्द : टाइप-1 डायबिटीज के साथ आई नई डॉल, जानिए क्या है इसकी खासियत

Health News : बार्बी डॉल्स कई सालों से बच्चों की दुनिया का अहम हिस्सा रही हैं। अब मटेल (Mattel) कंपनी ने इसे एक नई अर्थपूर्ण दिशा दी है। कंपनी ने टाइप-1 डायबिटीज से जूझते बच्चों के लिए एक खास बार्बी डॉल लॉन्च की है। यह डॉल ना सिर्फ एक स्टाइलिश खिलौना है, बल्कि एक जागरूकता संदेश भी देती है। ये सुनकर आपको भी हैरानी हुई होगी। चलिए जानते हैं कि आखिर एक साधारण सी दिने वाली डॉल इतना फैमस कैसे हो सकती है…

क्या है डॉल में खास

नई बार्बी ‘2025 फैशनिस्टा सीरीज’ का हिस्सा हैं। डॉल ने नीले पोल्का डॉट्स वाला क्रॉप टॉप, फ्रिल स्कर्ट और स्टाइलिश हील्स पहने हैं। इसके साथ डॉल की बाजू पर इंसुलिन पंप कमर पर लगा है जैसे असली मरीजों के साथ होता है, एक छोटा बैग हैं जिसमें इमरजेंसी चीजें रखी जा सकती हैं।

टाइप-1 डायबिटीज वाली बार्बी बनी उम्मीद की किरण

इस नई डॉल को वॉशिंगटन में आयोजित कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। इसे बनाने के लिए मटेल ने ‘ब्रेकथ्रू T1D’ नामक डायबिटीज रिसर्च संगठन के साथ मिलकर काम किया है। इसका डॉल का उद्देश्य है कि वे बच्चे जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं, वे खुद को डॉल्स में देखकर अपने आप को मानसिक रूप से मजबूत बना सकते हैं।

डायबिटीज के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल

इस अभियान से डायबिटीज एडवोकेट्स लिला मॉस और रोबिन अर्सन भी जुड़े हैं, जो इसके एंबेसडर हैं। वह बार्बी डॉल बच्चों और माता-पिता को टाइप-1 डायबिटीज की गंभीरता के बारे में जागरूक करेंगे। वहीं, नई बार्बी डॉल सिर्फ एक खिलौना नहीं है, बल्कि एक जागरूक करने के तरीका है जो बच्चों को यह बताती है कि हर परिस्थिति में वे सुंदर, मजबूत हो सकते हैं। यह डॉल एक सामाजिक सोच को भी दर्शाती है और बताती है कि मटेल जैसी कंपनियां अब सिर्फ खेलने नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और मानसिक क्षेत्र में भी गंभीरता से काम कर रही हैं।

ये भी पढे़- World Population Control Day : गर्भनिरोधक गोलियां लेने के बाद भी ऐसे रह सकती हैं हेल्दी, जानें Dr. Meera Pathak की ये खास टिप्स

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

1 hour ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago