राजस्थान

viral video : सड़क किनारे फूट-फूटकर रो रहा युवक, वजह जानकर बैठ जाएगा आपका दिल

Jaipur Rains : भारी बारिश के कारण पूरे देश में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया.राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी के नाम से लोकप्रिय जयपुर भी इन दिनों भारी मानसूनी बारिश के कारण मुसीबतों का मार झेल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो शहर में सरकारी अमले की लापरवाही को उजागर कर रहे हैं. कई वायरल वीडियो में एक वीडियो है जो काफी वायरल हो रहा है.

सड़कों पर जलभराव

बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव के कारण  दोपहिया और तिपहिया वाहन बार-बार पलट रहे हैं. बुधवार शाम  हलधर नाम का एक युवक स्कूटी से इस सड़क से गुजर रहा था. जलभराव के कारण गड्ढे नजर न आने से उसकी स्कूटी पलट गई और उसका मोबाइल फोन जेब से गिरकर पानी में खो गया. हलधर ने स्कूटी किनारे लगाकर काफी देर तक फोन तलाशने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा. जिसके बाद वो फुटपाथ पर बैठकर रोने लगा.

ये भी पढ़ें : वह पाकिस्तान जा सकते हैं…PM मोदी के विदेश दौरों पर CM मान ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हलधर के फोन तलाशने और सड़क किनारे रोने का यह मंजर किसी ने वीडियो में कैद कर लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस घटना को लेकर प्रशासन के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और व्यवस्था की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं. हलधर जैसे कई अन्य लोग भी इस तरह की समस्याओं का शिकार हो रहे हैं, जो शहर की बदहाल सड़कों पर जलभराव के कारण परेशान हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago