देश

वह पाकिस्तान जा सकते हैं…PM मोदी के विदेश दौरों पर CM मान ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

PM Modi foreign tours : आप नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर उन पर कटाक्ष किया और 2015 में उनके पाकिस्तान दौरे का जिक्र किया.

हास्य कलाकार से नेता बने मान ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में पंजाबी में कहा कि ऐसा लगता है कि जब प्रधानमंत्री अपने विमान में उड़ रहे होते हैं, तो नीचे देखते हैं और पूछते हैं, यह कौन सा देश है? जब उन्हें बताया जाता है कि यह फलां देश है, तो वे कहते हैं, कोई बात नहीं, हम जहां जा रहे हैं वहाँ एक घंटा देरी से पहुँचेंगे चलो अभी यहीं उतरते हैं. वे कहीं भी उतरने का फैसला कर लेते हैं. इसी तरह वे पाकिस्तान में भी उतर गए थे.

प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर तंज

मान ने प्रधानमंत्री मोदी की 2015 में तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात के लिए की गई पाकिस्तान की अचानक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने यूं ही पाकिस्तान जाने का फैसला कर लिया. उन्होंने बिरयानी खाई और वापस आ गए. हम पाकिस्तान नहीं जा सकते, लेकिन वो वहां उतर सकते हैं!

ये भी पढ़ें : NSA अजीत डोभाल की विदेशी मीडिया को चुनौती; ऑपरेशन सिंदूर में भारत को हुए नुकसान का मांगा सबूत

ज्ञात हो कि 2015 में पीएम अपने रूस की यात्रा और अफगानिस्तान में कुछ समय रुकने के बाद जब वापस से भारत  लौट रहे थे तभी उन्होंने पाकिस्तान में भी रुक पाक पीएम से मुलाकात की थी.

विदेश मंत्रालय ने लगाई थी फटकार

बता दें कि इससे पहले  इस सप्ताह की शुरुआत में एक समारोह में पीएम मोदी की यात्राओं (PM Modi foreign tours) के बारे में सीएम मान ने इसी तरह की टिप्पणी की थी,जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने मान का नाम लिए बिना कहा कि ऐसी टिप्पणियां गैर जिम्मेदाराना और खेदजनक है.


हालांकि जब शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के बाहर मान से विशेष रूप से विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो  उन्होंने कहा कि क्या मुझे विदेश नीति के बारे में पूछने का अधिकार नहीं है?

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

View Comments

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

25 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

59 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago