देश

एक फोटो दिखाओ… NSA अजीत डोभाल की विदेशी मीडिया को चुनौती; ऑपरेशन सिंदूर में भारत को हुए नुकसान का मांगा सबूत

Ajit Doval : भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया खासकर न्यूयॉर्क टाइम्स का नाम लेते हुए,पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर की गई रिपोर्टिंग की कड़ी आलोचना की. अजीत डोभाल ने विदेशी मीडिया को चुनौती देते हुए कहा कि वे भारत में हुए नुकसान की एक भी फोटो दिखाएं.

अजीत डोभाल ने क्या कहा

IIT मद्रास के 62 वें दीक्षांत समारोह में बोलते हुए डोभाल ने कहा कि हमें अपनी स्वदेशी तकनीक विकसित करनी होगी. सिंदूर का जिक्र यहां हुआ. हमें इस बात पर गर्व है कि इसमें कितनी स्वदेशी सामग्री थी…हमने पाकिस्तान के आर-पार 9 आतंकवादी ठिकानों पर निशाना साधने का फैसला किया,ये सीमावर्ती इलाकों में नहीं थे. हम किसी को भी नहीं चूके. हमने इसके अलावा कहीं और निशाना नहीं लगाया. यह इतना सटीक था कि हमें पता था कि कौन कहां है. पूरे ऑपरेशन में 23 मिनट लगे.

अंतरराष्ट्रीय मीडिया कवरेज की आलोचना

अपने संबोधन में ऑपरेशन को लेकर किए गए अंतरराष्ट्रीय मीडिया कवरेज विशेष रूप से न्यूयॉर्क टाइम्स की आलोचना करते हुए डोभाल ने चुनौती देते हुए कहा कि आप मुझे एक भी तस्वीर बताइए जिसमें भारत द्वारा किया गया कोई नुकसान दिखाया गया हो…उन्होंने कुछ लिखा, न्यूयॉर्क टाइम्स…लेकिन तस्वीरों में 10 मई से पहले और बाद में पाकिस्तान के 13 हवाई अड्डे दिखाए गए थे.

ये भी पढ़ें : मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष का PM मोदी पर निशाना, जानें रिटायरमेंट पर क्यों हो रही राजनीति ?

एनएसए ने कहा कि विदेशी मीडिया ने कहा कि पाकिस्तान ने ऐसा और ऐसा किया…आप मुझे एक भी तस्वीर, एक भी फोटो बताइए, जिसमें किसी भी भारतीय को कोई नुकसान दिखाया गया हो, यहां तक कि एक कांच का शीशा भी तोड़ा गया हो… उन्होंने ये बातें लिखी और प्रसारित कीं… तस्वीरों में 10 मई से पहले और बाद में पाकिस्तान के केवल 13 हवाई अड्डे दिखाए गए, चाहे वह सरगोधा, रहीम यार खान, चकलाला में हों… मैं आपको केवल वही बता रहा हूं जो विदेशी मीडिया ने तस्वीरों के आधार पर प्रस्तुत किया…हम ऐसा करने में सक्षम हैं.

क्या था ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि 7 मई को शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई थी. हमले में एक विदेशी सहित 26 भारतीय लोगों की जान चली गई थी. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरीद के में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख अड्डा सहित नौ प्रमुख आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया. जवाब में पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों से जवाबी कार्रवाई की जिन्हें भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने नाकाम कर दिया.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

View Comments

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

55 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago