Delhi Corruption News
Delhi News: भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला 40 साल तक चला और अब आरोपी को एक दिन की सजा मिली. दरअसल, भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 90 साल के एक शख्स को मात्र एक दिन की सजा सुनाई है. ये अजीब है लेकिन ऐसा करने के पीछे अहम कारण भी है. कोर्ट ने आरोपी की उम्र देखी, साथ ही उसे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी है. ऐसे में दिल्ली HC ने दोषी को राहत देते हुई सिर्फ एक दिन की सजा सुनाई है.
बता दें कि ये मामला 40 साल पुराना है और भ्रष्टाचार (Delhi Corruption News) से जुड़ा हुआ है. मामले में जस्टिस जसमीत सिंह की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि 40 सालों तक मुकदमा लंबित रहना भी अपने आम में एक सजा थी. साथ ही अपीलकर्ता अब वृद्ध है और कई बीमारियों से ग्रसित भी है. अदालत ने कहा कि शीघ्र सुनवाई के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है. बेंच ने सजा की अवधि को कम करते हुए अपील आंशीक रूप से स्वीकार किया और दोषी को राहत देते हुए सिर्फ एक दिन की सजा सुनाई क्योंकि वो यह सजा पहले ही काट चुका है. सीबीआई ने इस मामले को 1984 में दर्ज किया था. उस अवधि के दौरान आरोपी एक सरकारी कर्मचारी था.
यह भी पढ़ें: नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मिक्सिंग के दौरान हुआ धमाका, 10 कर्मचारी झुलसे
कोर्ट ने कहा कि ये घटना 4 जनवरी 1984 की है, तब से लेकर अब तक अदालती कार्यवाही 40 साल से अधिक समय तक चली. ट्रायल को पूरा होने में करीब 19 साल का समय लगा. जिसके बाद 22 साल से अधिक समय तक अपील लंबित रही. आरोपी सुरेंद्र कुमार 1983 में स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के एक अधिकारी थे. 1984 में उन्हें एक फर्म के भागीदारी से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तारी के तुरंत बाद जमानत पर रिहा भी कर दिया गया. जिसके बाद 2002 में 3 साल की कैद और 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई. वहीं, अब आरोपी को एक दिन की सजा सुनाई गई है.
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…