खेल

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में लड़खड़ाया भारत का टॉप ऑर्डर, सस्ते में निपटे नीतीश रेड्‌डी और केएल राहुल

नई दिल्ली। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मुकाबला आज से शुरू हो गया है। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही है।

टीम इंडिया ने पहली पारी में 223 रन पर 5 विकेट खो दिए हैं। फिलहाल दिन के आखिरी सेशन का खेल चल रहा है। कप्तान शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा अभी मैदान पर हैं। कैप्टन गिल ने इस पारी में पचासा लगाकर अपने टेस्ट करियर की 8वीं फिफ्टी पूरी कर ली है।

जायसवाल को छोड़ टॉप ऑर्डर फ्लॉप

बता दें कि यशस्वी जायसवाल की 87 रनों की पारी को छोड़ दें तो टीम इंडिया का पूरा टॉप ऑर्डर फेल नजर आया है। केएल राहुल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, नीतीश कुमार रेड्‌डी मात्र 1 रन बना सके। ऋषभ पंत ने 25 रन और करुण नायर ने 31 रन की पारी खेली है। फिलहाल शुभमन गिल 77 और रविंद्र जडेजा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड- बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

भारत- शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढ़ें-

चहल से भी बड़ी मुसीबत…! हर महीने अपनी बीवी को 4 लाख का मुआवजा देगा ये भारतीय क्रिकेटर

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago