IND vs ENG 2nd Test
IND vs ENG 2nd Test: पहले मैच में हार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम की तैयारियां नए अंदाज में दिख रहा है. दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ों ने नेट्स में दो रंगों की गेंदों से अभ्यास कर रहे हैं.टीम इंडिया इस वक्त पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 0-1 से पीछे है. इसलिए दूसरा टेस्ट जो बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है.
मीडिया रिपोर्ट और सामने आया वीडियो के अनुसार एजबेस्टन के अभ्यास सत्र के दौरान जसप्रीत बुमराह ने प्रैक्टिस की शुरुआत आधी सफेद और आधी लाल रंग की विशेष गेंद से की. उनके बाद दूसरे तेज गेंदबाज़ों ने भी इसी तरह की गेंद से अभ्यास किया. जानकारों की मानें तो यह तकनीक गेंदबाज़ों को यह समझने में मदद करती है कि टेस्ट क्रिकेट में सही लाइन और लेंथ कैसे सेट की जाए विशेषकर जब वे लंबे समय तक सफेद गेंद से क्रिकेट खेल चुके हों.
भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोइशे ने कहा कि यह नई बात नहीं है. दो रंग की गेंदों से प्रैक्टिस करने से गेंदबाज़ों को सीमित ओवरों की गेंदबाज़ी की आदतों को छोड़ने में मदद करती है.
पहले मैच में हार के बाद सीरीज में पिछड़ी भारत के लिए सीरीज़ में बराबरी का मौका है जबकि इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर बढ़त को मजबूत करने की कोशिश करेगा. भारतीय टीम को यदि जीत दर्ज करनी है, तो उन्हें तेज़ गेंदबाज़ी के साथ-साथ स्पिन और बल्लेबाज़ी में भी सटीक प्रदर्शन करना होगा. तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के इस मुकाबले में दोनों टीमों की रणनीति के साथ मौसम और पिच की भूमिका बी बेहद अहम रहेगी.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…