tamilnadu fire craker blast
Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: तेलंगाना के दवाई फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद मंगलवार को तमिलनाडु के शिवकाशी में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में 4 लोगों की जान चली गई है। 5 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, उनकी हालत गंभीर है। कुछ और लोगों के फंसे होने की खबर है। रेस्क्यू किया जा रहा है।
घायलों को इलाज के लिए विरुधुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। विरुधुनगर जिले के एसपी कन्नन ने कहा कि शिवकाशी के पास चिन्नाकमनपट्टी गांव में पटाखों की फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे के बाद फैक्ट्री से धुएं का गुबार उठता देखा गया और अंदर से पटाखे फूटने की आवाजें सुनाई दीं। घटना की जांच की जा रही है।
सोमवार को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के दवा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। पटनचेरु के क्षेत्रीय अस्पताल में रात भर शव आते रहे। फैक्ट्री परिसर में रात भर हुई बारिश के कारण बचाव और बचाव कार्य प्रभावित हुए हैं। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री धमाका में मौत का आंकड़ा पहुंचा 35, मलबे से निकले 31 शव
स्टार्टअप के लिए दहेज में 100 करोड़ की मांग, ससुराल में परेशान महिला की सुसाइड
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…