नोएडा

डीजीपी का बड़ा फैसला : गौतमबुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह बनाएंगी यूपी में साइबर अपराध रोकने के एक्शन प्लान

Noida News : उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण ने गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को प्रदेशभर में साइबर अपराध रोकने की कार्ययोजना तैयार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह निर्णय गौतमबुद्ध नगर में साइबर क्राइम रोकने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए लिया गया है। नोएडा में डिजिटल अरेस्ट, आईटी एक्ट और एनसीआरपी पोर्टल के मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर पीड़ितों के पैसे वापस करा रही है। वहीं, अब तक 10,000 से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबर बंद कराए है। यह पहल उत्तर प्रदेश पुलिस की डिजिटल युग की चुनौतियों से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होने वाला है।

21 सीनियर आईपीएस अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कुल 21 सीनियर आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में सुधार की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के तहत पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को प्रदेशभर में साइबर क्राइम रोकने के लिए कार्ययोजना बनाकर डीजीपी को भेजनी होगी। पुलिस कमिश्नर ने इस महत्वपूर्ण कार्य पर तुरंत काम शुरू कर दिया है।

14 महीने में शानदार प्रदर्शन, 553 जालसाज गिरफ्तार

कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की पुलिस का साइबर क्राइम के खिलाफ अभियान अत्यंत सफल रहा है। 1 जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक की अवधि में साइबर अपराध में शामिल 553 जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पीड़ितों से ठगे गए 25 करोड़ 96 लाख रुपये वापस दिलाने में सफलता मिली है। आपको बता दें कि नोएडा साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट, निवेश और KYC धोखाधड़ी के 87 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आईटी एक्ट के तहत 466 जालसाज दबोचे गए। एनसीआरपी पोर्टल से मिली 29,048 शिकायतों के आधार पर 13 करोड़ 23 लाख 60 हजार रुपये पीड़ितों को वापस कराए हैं।

पुलिस सुधार में व्यापक भागीदारी

प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दस प्रमुख क्षेत्रों में सुधार की जिम्मेदारी चयनित आईपीएस अधिकारियों को सौंपी गई है। ये अधिकारी एक महीने के अंदर अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक सुधारों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके बाद उन क्षेत्रों में सुधार का रोडमैप तैयार किया जाएगा। यह पहली बार है जब पुलिस सुधारों में इतने व्यापक स्तर पर सभी रैंक के अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

10 हजार से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबर बंद

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में साइबर अपराध रोकने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। जनजागरूकता बढ़ाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उनके द्वारा तैयार की जाने वाली कार्ययोजना न केवल गौतमबुद्ध नगर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध रोकने में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

नोएडा में ओमेक्स बिल्डर को भरने होंगे 25 करोड़, इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से फ्लैट बायर्स को राहत

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago