खेल

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से बराबर,भारत की रोमांचक जीत पर शशि थरूर क्यों मांगनी पड़ी माफी

IND vs ENG 5th Test : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का निर्णायक मुकाबला 6 रन से जीतकर इतिहास रच दिया. आखिरी दिन, इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे, और उनके पास 4 विकेट बाकी थे. मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए आखिरी दिन 3 विकेट लेकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई. उनकी दूसरी पारी में लिए गए 5 विकेटों ने भारत के लिए मैच का पलड़ा पूरी तरह से बदल दिया. भारत की इस रोमांचक जीत ने क्रिकेट जगत को एक बार फिर से साबित कर दिया कि भारतीय टीम किसी भी स्थिति में संघर्ष करने की पूरी ताकत रखती है.

भारत की जीत पर था संदेह

इस जीत के साथ ही भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को 2-2 से बराबर किया. सिराज की इस शानदार प्रदर्शन को देखकर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक खुशी से झूम उठे. हालांकि मुकाबले के चौथे दिन, जब भारत की जीत पर संदेह उठने लगे थे, तब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाया था.

शशि थरूर  खेद जता मांगी माफी

अब भारत की जीत पर उन्होंने अपने बयान पर खेद जताया और माफी मांगी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा, “शब्द नहीं आ रहे… क्या शानदार जीत है! इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने वाली टीम इंडिया की जीत पर मैं बेहद उत्साहित हूं. उनका धैर्य, दृढ़ संकल्प और जुनून वाकई लाजवाब था. यह टीम बहुत खास है. मुझे अफ़सोस है कि मैंने कल नतीजे को लेकर थोड़ा संदेह व्यक्त किया था. लेकिन सिराज ने कभी भी विश्वास नहीं छोड़ा!हमारे नायकों को शाबाशी!

शशि थरूर ने क्या कहा था

शशि थरूर ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को सराहा और साथ ही विराट कोहली की कमी का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा था कि मुझे इस सीरीज के दौरान कई बार विराट कोहली की कमी महसूस हुई, लेकिन इस टेस्ट मैच जितना कभी नहीं. उनका धैर्य और जोश, मैदान पर उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति, और उनकी शानदार बल्लेबाज़ी, शायद कुछ और ही नतीजा देती. क्या उन्हें संन्यास से बाहर निकालने के लिए बहुत देर हो चुकी है? विराट, देश को आपकी जरूरत है!

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

3 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

12 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

34 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

35 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

51 minutes ago