Tesla Charging Facility
Tesla Charging Facility: भारत में टेस्ला का शोरूम खोलने के बाद एलन मस्क लगातार उसके विस्तार में लगे हुए हैं। इसी बीच अब उन्होंने कार को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन भी खोल दिया है। आज यानी 4 अगस्त 2025 को मुंबई में कंपनी का पहला चार्जिंग स्टेशन ओपन हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में वन बीकेसी में चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत हुई है, जिसमें 4 वी4 सुपरचार्जिंग स्टॉल और चार डेस्टिनेशन चार्जिंग स्टॉल शामिल हैं।
चार्जिंग स्टेशन के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि सुपरचार्जिंग स्टॉल्स 250 किलोवाट की फास्ट चार्जिंग स्पीड देते हैं, जिसकी कीमत 24 रुपए प्रति किलोवाट है। वहीं, डेस्टिनेशन चार्जर्स 11 किलोवाट की स्पीड पर 14 रुपए प्रति किलोवाट की दर से चार्जिंग ऑफर करते हैं। टेस्ला (Tesla Charging Facility) का कहना है कि वो सितंबर 2025 तिमाही तक भारत में तीन और चार्जिंग स्टेशन खोलने वाली है, जो कि लोअर परेल, ठाणे और नवी मुंबई में होंगे। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को सपोर्ट करने के लिए कंपनी का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करना है।
यह भी पढ़ें: मालेगांव ब्लास्ट पर बनेगी फिल्म, जानें कौन करेगा निर्देशन और कब से शुरू होगी शूटिंग?
वहीं, टेस्ला की की मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्ला मॉडल Y के दो वेरिएंट्स मार्केट में मौजूद हैं। इसका रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट 59.89 लाख रुपए से शुरू होता है, और लॉन्ग-रेंज रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत 67.89 लाख रुपए है। इसमें बेस वेरिएंट की डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही से शुरू जाएगी, जबकि लॉन्ग-रेंज वेरिएंट की डिलीवरी अक्टूबर-दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, डिलीवरी की कंफर्म डेट के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी देखें: Acharya Balkrishna Janmadin : प्रकृति को समर्पित जन्मदिन, आचार्य बालकृष्ण का हर्बल उत्सव | Top News
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…