Satyendra Jain is innocent Kejriwal questions the government on CBI closure report
Satyender jain : दिल्ली कोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मामले को बंद कर दिया. राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश डिग विनय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए यह फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि चार साल की जांच के बाद CBI को जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार या अवैध लाभ का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है और मामले को आगे बढ़ाने के लिए कोई पर्याप्त साक्ष्य मौजूद नहीं हैं.
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जो आरोप पेश किए गए हैं और जो तथ्यों की पृष्ठभूमि है,वह आगे की जांच या कार्यवाही शुरू करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं. कानून के अनुसार,शक किसी भी स्थिति में सबूत का स्थान नहीं ले सकता. उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति को आरोपी ठहराने के लिए केवल शक काफी नहीं होता,इसके लिए मजबूत और ठोस सबूत होना जरूरी है.
यह मामला तब सामने आया था जब सत्येंद्र जैन पर आरोप था कि जब वे दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री थे, तो उन्होंने बिना सरकारी भर्ती प्रक्रिया का पालन किए 17 सदस्यीय सलाहकारों की टीम को नियुक्त करने की मंजूरी दी थी. इस मामले में सतर्कता विभाग ने शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद मई 2019 में जैन के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी.
हालांकि, CBI की जांच में यह पाया गया कि विभाग की तत्काल जरूरतों को देखते हुए पेशेवरों की भर्ती की आवश्यकता थी और भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी थी. CBI ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश,अनुचित लाभ या व्यक्तिगत लाभ का कोई सबूत नहीं मिला और मामले को बंद करने का फैसला लिया.
कोर्ट ने CBI की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार करते हुए मामले को बंद कर दिया, लेकिन यह भी कहा कि यदि भविष्य में कोई नई जानकारी मिलती है, तो CBI को मामले की पुनः जांच करने का अधिकार है.
इस फैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ लगाए गए सभी झूठे आरोपों और केसों में सच्चाई सामने आ रही है.हमें झूठे केसों में फंसा कर जेल भेजा गया. अब उन लोगों को जवाबदेह क्यों नहीं ठहराया जा रहा जिन्होंने ये झूठे केस लगाए?
उन्होंने आगे लिखा कि हमारे ऊपर दिन-रात कीचड़ उछाला गया, हमारे परिवारों को बहुत दर्द सहना पड़ा. क्या इस सबका कोई हिसाब होगा? जब चाहा फर्जी केस लगा दिया, जब चाहा जेल भेज दिया, और अब जब मन किया तो ‘क्लोजर रिपोर्ट’ फाइल कर दी. क्या यही न्याय है?
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…