जम्मू कश्मीर

“बच्चा कोई सामान नहीं जिसे…”, पिता की याचिका पर कोर्ट की टिप्पणी

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक अदालत ने ऐसा फैसला सुनाया जिसने सभी का दिल छू लिया। दरअसल, एक पिता ने अपने 10 साल के बेटे की कस्टडी और स्कूल बदलवाने के लिए अदालत में याचिका दी थी, जबकि बच्चे का कहना है कि वह अपने पिता से मिलना ही नहीं चाहता। अदालत ने भी पिता की याचिका खारिज करते हुए प्यार से बेटे का दिल जीतने की सलाह दे डाली।

अदालत कक्ष में बच्चे से बातचीत

बार एंड बेंच में छपी खबर के मुताबिक, कोर्ट ने बच्चे से अकेले में और खुले अदालत कक्ष में बातचीत की। कक्षा 3 में पढ़ने वाले बच्चे ने अपने बयान में कहा- “मैं अपने पापा से नहीं मिलना चाहता।”
जिस पर कोर्ट ने कहा कि बच्चे को जबरदस्ती पिता के पास भेजना उसके साथ मानसिक जुल्म जैसा होगा। 31 जुलाई को फैसला (Jammu Kashmir News) सुनाया और पिता की कस्टडी व विजिटेशन राइट्स से जुड़ी याचिकाएं खारिज कर दीं।

यह भी पढ़ें: भारत में शुरू हुआ टेस्ला का पहला चार्जिंग स्टेशन, फटाफट चार्ज हो सकेंगी कारें

मुख्य जिला न्यायाधीश ताहिर खुर्शीद रैना ने कहा, “बच्चा कोई सामान नहीं (Jammu Kashmir News) जिसे माता-पिता अपनी इच्छा से इधर-उधर करें। कोर्ट का काम है बच्चे का भला सोचना, ना कि किसी पक्ष की जिद पूरी करना। बेटा आपको मुकदमे से नहीं, बल्कि आपके प्यार से मिलेगा। प्यार को एक मौका दीजिए, मुकदमे को नहीं।”

यह भी देखें: Bihar Teacher Domicile Policy: डोमिसाइल नीति लागू, शिक्षक बहाली में Nitesh सरकार का बड़ा दांव |

कोर्ट ने आखिर में इच्छा जताई कि यह टूटा हुआ परिवार एक दिन फिर से एक हो सके। अदालत ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि बच्चा अपने माता-पिता के बीच प्यार का पुल बने, नफरत की दीवार नहीं और वो बड़ा होकर अपने सपनों को पूरा करे और शायद एक दिन जज भी बने।”
Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

6 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

14 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

21 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

38 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

40 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

59 minutes ago