Ind vs Eng
Ind vs Eng: ओवल टेस्ट के आखिरी दिन यानी सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत को छीन लिया। सांसें थमा देने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 6 रनों से हरा दिया। हैरी ब्रुक की जबरदस्त पारी के बाद एक बार तो ऐसा लग रहा था मानों भारत यह मुकाबला और सीरीज दोनों ही गंवा चुका है, लेकिन मोहम्मद सिराज की धांसू गेंदबाजी ने ऐसा गदर मचाया कि सब देखते रह गए। वहीं सिराज के इस शानदार प्रदर्शन के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी प्रतिक्रिया दी है।
ओवैसी ने सोमवार को सिराज की तारीफ में एक पोस्ट में लिखा कि सिराज में विजेता वाले गुण हैं। सांसद ने अपनी पोस्ट के साथ सिराज के विकेट सेलिब्रेशन वाला एक वीडियो भी शेयर किया। ओवैसी ने लिखा, “हमेशा विजेता मोहम्मद सिराज ! जैसा कि हम हैदराबादी में कहते हैं, पूरा खोल दिए पाशा!”
यह भी पढ़ें: “बच्चा कोई सामान नहीं जिसे…”, पिता की याचिका पर कोर्ट की टिप्पणी
बता दें कि इस मैच (Ind vs Eng) के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए मोहम्मद सिराज हैदराबाद के रहने वाले हैं। वहीं असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से लोकसभा सांसद हैं। मोहम्मद सिराज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। ओवल टेस्ट में सिराज ने कुल नौ विकेट चटकाए। वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे। मोहम्मद सिराज ने इस सीरीज में कुल 23 विकेट लिए।
यह भी देखें: Bihar Elections: क्या चुनाव आयोग निष्पक्ष है? विपक्ष ने लगाए चौंकाने वाले आरोप | Bihar News | Top
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…