India vs South Africa 1st T20I
India vs South Africa 1st T20I : टेस्ट और वनडे सीरीज़ के बाद अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज़ की शुरुआत होने जा रही है। यह पांच मैचों की सीरीज़ होगी। होगी। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर यानी मंगलवार को खेला जाना है। अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, इसलिए यह सीरीज़ दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
मुकाबला शुरू होने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि आप इस मैच को लाइव कैसे देख सकते हैं। यहां हम आपको मैच देखने के साथ-साथ फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग देखने का तरीका भी बताएंगे, ताकि आपका कोई खर्च न हो।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ का पहला मुकाबला आज कटक में खेला जाएगा। सीरीज़ का यह उद्घाटन मैच इसलिए भी खास है क्योंकि अक्सर पहला मैच ही सीरीज़ की दिशा तय कर देता है।
भारतीय टीम पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने जा रही है, और एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की टीम भी संतुलित और मजबूत दिख रही है। ऐसे में उम्मीद है कि यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।
लाइव प्रसारण की बात करें तो टेस्ट और वनडे सीरीज़ की तरह टी20 सीरीज़ के प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार भी जियोहॉटस्टार के पास हैं। यानी, यदि आप टीवी पर लाइव मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच प्रसारित किया जाएगा। वहीं, मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको जियोहॉटस्टार पर जाना होगा। प्लेटफॉर्म पर आप अपनी पसंद की भाषा में कमेंट्री का विकल्प भी चुन सकते हैं।
आप भारत बनाम साउथ अफ्रीका का पहला टी20 मुकाबला दूरदर्शन के DD Sports चैनल पर भी मुफ्त में देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास DD Free Dish का कनेक्शन होना जरूरी है। चूंकि DD Free Dish पूरी तरह फ्री सर्विस है, इसलिए इसके लिए आपको किसी तरह का अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।
भारत में खेले जाने वाले ज़्यादातर अंतरराष्ट्रीय मैच DD Sports पर प्रसारित किए जाते हैं। ऐसे में आप अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार यह तय कर सकते हैं कि मैच कहां देखना है—टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स, मोबाइल पर जियोहॉटस्टार या फिर फ्री में DD Sports पर।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…