India AI Impact Summit
India AI Impact Summit: भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi सोमवार शाम 5 बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। 16 फरवरी से शुरू हो रहा पांच दिवसीय “इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026” दुनिया भर के नेताओं, मंत्रियों और उद्योग जगत के दिग्गजों को एक मंच पर लाएगा।
इस सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शासन प्रमुख, 40-45 वरिष्ठ मंत्री तथा लगभग 100 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। साथ ही 100 से अधिक प्रमुख सीईओ भी इस वैश्विक मंच का हिस्सा बनेंगे, जहां भारत के स्वदेशी एआई मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इसी दिन कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का नया लगेज शुल्क लागू होगा और उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र पर चर्चा भी प्रस्तावित है।
फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं। वह 16 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे और 17 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।
एक्सपो में 13 देशों के विशेष मंडप स्थापित किए गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी देशों के पवेलियन शामिल हैं।
300 से ज्यादा चयनित प्रदर्शनी और लाइव डेमो तीन प्रमुख विषयों लोग, ग्रह और प्रगति पर आधारित होंगे, जिनमें एआई के अंतरराष्ट्रीय सहयोग को दर्शाया जाएगा।
सम्मेलन में 600 से अधिक उभरते और उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप हिस्सा लेंगे। इनमें कई ऐसे स्टार्टअप शामिल हैं, जो वैश्विक स्तर पर प्रभाव डालने वाले और बड़े पैमाने पर उपयोग किए जा रहे समाधान पेश कर रहे हैं।
आयोजकों के मुताबिक इस कार्यक्रम में 25 लाख से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य वैश्विक एआई इकोसिस्टम में नई साझेदारियों और निवेश अवसरों को बढ़ावा देना है।
समिट के दौरान 500 से अधिक सत्र आयोजित होंगे, जिनमें 3,250 से ज्यादा विशेषज्ञ, नीति निर्माता और उद्योग प्रतिनिधि भाग लेंगे। इन चर्चाओं का केंद्र विभिन्न क्षेत्रों में एआई के प्रभाव और उसके जिम्मेदार उपयोग पर रहेगा, ताकि दुनिया भर के नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम को लेकर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आयोजन स्थल के आसपास एंटी-ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम लगाए गए हैं, जो किसी भी संदिग्ध ड्रोन गतिविधि को तुरंत निष्क्रिय कर सकते हैं।
500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें फेस रिकग्निशन, वीडियो एनालिटिक्स और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन जैसी आधुनिक तकनीकें मौजूद होंगी। एक मिनी कंट्रोल रूम से सभी कैमरों की निगरानी की जाएगी। आपदा प्रबंधन के लिए एनडीआरएफ की पांच टीमें तैनात रहेंगी, जबकि दो टीमें रिजर्व में होंगी।
भारत मंडपम, सुषमा स्वराज भवन और हैदराबाद हाउस के आसपास सुरक्षा के चलते ट्रैफिक में बदलाव रहेगा। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान भैरों मार्ग, मथुरा रोड, जनपथ, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, कर्तव्य पथ और सफदरजंग रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर अस्थायी प्रतिबंध या डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं।
समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के अलावा यूएई के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज समेत कई देशों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। भूटान, श्रीलंका, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और मॉरीशस के प्रतिनिधि भी इस मंच पर मौजूद रहेंगे।
45 से अधिक देशों के मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडल और संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान भारत में रहेंगे।
16 फरवरी
प्रमुख वैश्विक नेताओं के उद्घाटन भाषण
विशेषज्ञों के साथ राउंडटेबल चर्चा
नीति आधारित पैनल डिस्कशन
इंडिया एआई एक्सपो का शुभारंभ
17 फरवरी
शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा और लैंगिक समानता जैसे विषयों पर चर्चा
नॉलेज कॉम्पेंडिया का विमोचन
विभिन्न क्षेत्रों में एआई पर विशेष सत्र
18 फरवरी
रिसर्च संगोष्ठी और थिंक टैंक की भागीदारी
सीईओ राउंडटेबल, जिम्मेदार एआई और निवेश पर मंथन
GPAI काउंसिल की बैठक और प्रगति की समीक्षा
19 फरवरी
पीएम मोदी का औपचारिक संबोधन
सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और बिल गेट्स सहित 100 से अधिक वैश्विक दिग्गजों के साथ बैठक
एआई सेक्टर में निवेश और रणनीतिक साझेदारी पर अहम फैसले
20 फरवरी
GPAI काउंसिल की अंतिम बैठक, सदस्य देशों की संयुक्त चर्चा
भारत में आयोजित यह समिट एआई के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और नवाचार को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर रचा इतिहास
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…