देश

ऑपरेशन सिंदूर में भारत के लड़ाकू विमान को क्यों हुआ नुकसान…? सैन्य अफसर के खुलासे पर भारतीय दूतावास ने दी सफाई

Operation Sindoor : इंडोनेशिया में भारत के रक्षा अताशे कैप्टन शिव कुमार (नौसेना) के एक हालिया बयान ने भारत में राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है. 10 जून को जकार्ता में आयोजित एक रक्षा सेमिनार के दौरान कैप्टन कुमार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती चरणों में भारतीय वायुसेना द्वारा लड़ाकू विमान खोने की बात स्वीकार की.उन्होंने इसके लिए राजनीतिक नेतृत्व द्वारा लगाए गए सीमित कार्रवाई के निर्देशों को जिम्मेदार ठहराया.

क्या कहा था कैप्टन शिव कुमार ने?

बता दें कि सेमिनार में बोलते हुए कैप्टन कुमार ने कहा कि शुरुआती चरणों में भारतीय वायुसेना द्वारा लड़ाकू विमान का केवल इसलिए हमें नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि राजनीतिक नेतृत्व की ओर से पाकिस्तान की सैन्य संरचनाओं या एयर डिफेंस को टारगेट न करने को कहा गया था.उन्होंने यह भी जोड़ा कि शुरुआती नुकसान के बाद भारत ने अपनी रणनीति बदली और दुश्मन की वायु रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाते हुए ब्रह्मोस मिसाइलों से सटीक हमले किए.

बयान पर भारतीय दूतावास की सफाई

जैसे ही यह बयान मीडिया में सामने आया,विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की आलोचना शुरू कर दी.बयान को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए भारतीय दूतावास (जकार्ता) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कैप्टन कुमार की बातों को बिना संदर्भ के और गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है.

दूतावास ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि कैप्टन कुमार केवल यह स्पष्ट कर रहे थे कि भारतीय सशस्त्र बल लोकतांत्रिक ढांचे में राजनीतिक नेतृत्व के अधीन कार्य करते हैं और भारत की सैन्य कार्रवाई केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने तक सीमित थी.यह कार्रवाई उकसावे वाली नहीं थी, बल्कि एक सटीक और सीमित ऑपरेशन थी.

कांग्रेस ने सरकार पर जवाबदेही पर उठाए सवाल

विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने इस बयान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज़ से गंभीर करार दिया. पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर ऑल-पार्टी मीटिंग क्यों नहीं बुलाई जा रही? खेड़ा ने केंद्र सरकार पर देश की सुरक्षा के साथ समझौता करने का आरोप लगाया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जवाब मांगा. उन्होंने कहा कि यह बयान सीधे तौर पर राजनीतिक नेतृत्व की जवाबदेही तय करता है और यह चिंता का विषय है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

3 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

9 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

27 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

31 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago