weather Update
Weather Update: देश भर में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार मानसून समय से 9 दिन पहले ही पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक मानसून के आगमन की संभावना जताई थी। मानसूनी बारिश से पहाड़ी राज्यों में हालात बेकाबू है ही, साथ में मैदानी इलाकों में भी मौसम की मार पड़ी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, पूर्वी-पूर्वोत्तर व मध्य भारत में भारी बारिश हो सकती है।
आईएमडी के अनुसार, मानसून ने राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूरी दिल्ली को कवर कर लिया है। 2020 के बाद यह पहली बार है जब पूरे भारत में मानसून तय समय से पहले पहुंचा है। 2024 में मानसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया था, जो तय तिथि (1 जून) से 7 दिन पहले था।
पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित लव कुश आवासीय विद्यालय शनिवार को डूब गया। भारी बारिश के कारण परिसर और छात्रावास में पानी भर गया, जिससे 162 छात्र रातभर छत पर फंसे रहे। पुलिस और दमकल विभाग ने रविवार सुबह सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। बालासोर और मयूरभंज जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य सरकार ने कहा कि बुधबलंग, सुवर्णरेखा और जलाका जैसी नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट। हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन , सिरमौर और बिलासपुर में 1 से 4 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ की भी आशंका जताई गई है।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…