Indo-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच संभावित अंतरिम व्यापार समझौते पर दोनों देशों की सहमति हो गई है. जिसकी घोषणा 8 जुलाई को की जा सकती है.मीडिया सूत्रों की मानें तो दोनों देशों के बीच इस समझौते की प्रमुख शर्तों पर सहमति बन चुकी है और अब केवल आधिकारिक ऐलान का इंतजार है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय की ओर से इस समझौते के लिए वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने मुख्य वार्ताकार की भूमिका निभाई. बताया जा रहा है कि उनकी अगुवाई में वॉशिंगटन में हुई बातचीत के दौरान इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया.ज्ञात हो कि यह समझौता ऐसे समय पर सामने आ रहा है जब अमेरिका द्वारा लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ की समयसीमा 9 जुलाई को समाप्त हो रही है.
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 जून को कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए थे.इन टैरिफ को लेकर वैश्विक स्तर पर विवाद के बाद अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 26 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ को 9 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया था.हालांकि 10 फीसदी का बेसलाइन टैरिफ अब भी लागू है.
https://newsindia24x7.tv/world/irans-religious-leader-issued-a-fatwa-against-trump-and-netanyahu-saying-all-muslims-should-come-together-and-force-him-to-repent-5362/
भारत सरकार लंबे समय से इस 26 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ से स्थायी छूट की मांग कर रही थी.माना जा रहा है कि प्रस्तावित व्यापार समझौते के तहत इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है.विशेषज्ञों के अनुसार, यह समझौता भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों को नई दिशा देने के साथ-साथ भविष्य में व्यापक व्यापार करार की राह भी खोल सकता है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…