Explainer

भारत से क्यों दूर हो रहे विदेशी पर्यटक? 91.5 लाख पर सिमटी संख्या, ठगी से जटिल वीजा तक कई वजहें

India Foreign Tourists Decline: भारत के विशाल सांस्कृतिक और प्राकृतिक आकर्षणों के बावजूद विदेशी पर्यटकों को खींचना चुनौती बना हुआ है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 8.1% घटकर 91.5 लाख रह गई, जो 2019 के 1.09 करोड़ से करीब 16% कम है। यहां तक कि 30 लाख से कम आबादी वाले अल्बानिया में भी भारत से ज्यादा विदेशी पर्यटक पहुंचे।

ठगी, सुरक्षा और वीजा बनी चुनौती

पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल आए विदेशी पर्यटकों में करीब आधे उत्तरी अमेरिका और यूरोप से थे। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने कमजोर विदेशी पर्यटन के पीछे ठगी, सुरक्षा चिंताओं, परिवहन संबंधी परेशानियों और जटिल वीजा प्रक्रिया को प्रमुख कारण बताया। अमेरिका की केसी वोलांथ का 2015 का अनुभव भी ऐसी चुनौतियों को दिखाता है। मां के साथ भारत पहुंचने के बाद वे ट्रेन टिकट लेने एक ऐसे कार्यालय गईं, जिसे सरकारी एजेंसी समझा था। वहां पहचान पत्र और पैसे मांगे गए, लेकिन बाद में पता चला कि कार्यालय फर्जी था। अमेरिकी दोस्त की चेतावनी पर दोनों वहां से निकल गईं और खुद टिकट बुक किए। उन्होंने ताजमहल, राजस्थान, वाराणसी और ऋषिकेश की यात्रा की। 34 वर्षीय वोलांथ अब मैरीलैंड के एनापोलिस में रहती हैं और भारत चार बार और आ चुकी हैं।

घरेलू पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार

भारत में घरेलू यात्राएं पिछले साल 46% बढ़कर 429 करोड़ हो गईं, जो महामारी-पूर्व स्तर से करीब दोगुनी हैं। बढ़ती आय, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और धार्मिक पर्यटन ने इसे बढ़ावा दिया। कमजोर रुपये से विदेश यात्रा महंगी हुई, जबकि पीएम मोदी भी लोगों से यात्रा का खर्च देश में करने की अपील कर चुके हैं।

विदेशी कमाई में भी भारत पीछे

NITI Aayog की जून की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की 35 अरब डॉलर की विदेशी पर्यटन आय तुर्की, थाईलैंड और सऊदी अरब से पीछे है, जबकि भारत के पास अधिक विविध सांस्कृतिक, प्राकृतिक और अनुभवात्मक पर्यटन मौजूद है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष रवि गोसाईं के अनुसार, 91.5 लाख का आंकड़ा भी वास्तविक अवकाश पर्यटकों की संख्या से अधिक हो सकता है, क्योंकि इसमें इलाज और परिवार से मिलने आए लोग भी शामिल हैं। उनके अनुमान में असल विदेशी अवकाश पर्यटक केवल 20-30 लाख हैं।

ये भी पढ़े: अंकित बालियान हत्याकांड: सुमित का एनकाउंटर, छोटे बेटे पर थर्ड डिग्री का आरोप; पिता बोले- अब मैं बेहद मजबूर हूं

Tanisha Verma

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

7 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

8 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

8 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

8 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

8 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

9 hours ago