United Nation
United Nation : संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने अपने संबोधन में कई झूठे दावे प्रस्तुत करने की कोशिश की। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र भी किया। लेकिन भारत ने हर एक झूठ का पर्दाफाश कर दिया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने स्पष्ट किया कि मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना ने लड़ाई बंद करने की याचना की थी। भारत ने दोहराया कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच के किसी भी मसले में तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि UNGA में पाकिस्तान की बेतुकी बातें सामने आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान आतंकवाद का महिमामंडन कर रहा है,जो उसकी विदेश नीति का केंद्र बन गया है।
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। भारत ने कहा कि यदि नष्ट हुए रनवे और जले हुए हैंगर को जीत मान लिया गया है, जैसा कि शहबाज शरीफ ने दावा किया, तो पाकिस्तान इसका आनंद ले सकता है।
भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर और मुरीदके के आतंकी परिसरों में भारतीय सेना द्वारा मारे गए आतंकवादियों की तस्वीरें सामने आईं। उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना ने भारत से मदद की याचना की थी।
बता दें कि इस बैठक में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि उनके देश ने भारत के साथ हालिया संघर्ष में युद्ध जीत लिया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति का धन्यवाद भी किया कि उन्होंने दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम में मदद की। साथ ही, शहबाज शरीफ ने कश्मीर का मुद्दा भी उठाया। उनके इस बयान पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है।
ये भी पढ़े : Leh Protest: लद्दाख में हालात तनावपूर्ण, चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी और इंटरनेट सेवाएं ठप
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…