उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ा 77 करोड़ की साइबर ठगी, मास्टरमाइंड कंबोडिया में छिपा

Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर लोगों से भारी ठगी कर रहा था। अब तक यह गैंग देशभर में सैकड़ों लोगों को निशाना बनाकर करीब 77.52 करोड़ रुपये हड़प चुका है।

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों शिवा जायसवाल, आशीष कनौजिया और तुषार मिश्रा को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी केवल इंटरमीडिएट तक पढ़े हैं, जबकि एक स्नातक है। आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनसे ठगी से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं।

19 राज्यों में फैला नेटवर्क

एडीसीपी क्राइम पियूष कुमार ने बताया कि गिरोह पिछले दो वर्षों से सक्रिय था और 19 राज्यों के लोगों को अपने जाल में फंसा चुका है। अकेले गाजियाबाद में तीन पीड़ितों से लगभग 7 करोड़ रुपये ठगे गए, जबकि सबसे बड़ी ठगी चेन्नई में सामने आई, जहां एक ही व्यक्ति से 9 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली गई।

मास्टरमाइंड विदेश में

जांच में पता चला है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन शमीम नामक आरोपी कर रहा है, जो इस वक्त कंबोडिया में छिपा हुआ है। पुलिस उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही है और उसे पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

ठगी का तरीका

गिरोह सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर लोगों से बातचीत शुरू करता था। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप्स में जोड़कर निवेश करने का झांसा दिया जाता। इसके लिए आरोपी नकली ऐप्स और वेबसाइट्स का इस्तेमाल करते थे, जहां निवेशकों को दिखावटी मुनाफा दिखाया जाता था। जब कोई पीड़ित पैसे निकालने की मांग करता, तो आरोपी ग्रुप और लिंक डिलीट कर गायब हो जाते।

ये भी पढ़े – I love Muhammad Controversy पर सीएम योगी का कड़ा रुख, बोले- एक भी बचना नहीं चाह‍िए…

पुलिस का कहना है कि अब तक तीन बड़ी वारदातों (Ghaziabad News) से करीब 1.03 करोड़ रुपये की रिकवरी हो चुकी है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मास्टरमाइंड शमीम तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

8 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

12 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

46 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago