Breaking

20 नवंबर से दिल्ली में शुरू हो रहा है SCO समिट, भारत ने पाकिस्तान समेत सभी सदस्य देशों को भेजा न्योता

India Pakistan SCO Dialogue Forum: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच नई दिल्ली से एक अहम कूटनीतिक पहल सामने आई है। भारत ने 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यतागत संवाद मंच में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को आमंत्रित किया है। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, भारत ने इस मंच के लिए SCO के सभी 10 सदस्य देशों को न्योता भेजा है। अब इस बैठक में पाकिस्तान की भागीदारी पर नजर रहेगी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाक मंत्री को न्योता

मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया। अब इस सैन्य अभियान के बाद पहली बार किसी वरिष्ठ पाकिस्तानी मंत्री को भारत आने का निमंत्रण दिया गया है। ऐसे में 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होने वाले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच में पाकिस्तान की भागीदारी पर नजर रहेगी।

3 साल बाद कोई पाक मंत्री आ सकता है भारत

अगर पाकिस्तान के मंत्री औरंगजेब खान खिची भारत आते हैं, तो यह मई 2023 के बाद किसी वरिष्ठ पाकिस्तानी मंत्री की पहली भारत यात्रा होगी। इससे पहले पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गोवा में आयोजित एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया था।

SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान के पास

पाकिस्तान ने 1 सितंबर को 2026-27 के लिए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्ष परिषद की अध्यक्षता किर्गिस्तान से संभाली। संगठन में बेलारूस, चीन, भारत, ईरान, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत 10 सदस्य देश हैं। भारत 2017 में इसका पूर्ण सदस्य बना था। अफगानिस्तान और मंगोलिया पर्यवेक्षक देश हैं, जबकि संगठन में 15 संवाद साझेदार भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: भारत से व्यापार पर रोक के बावजूद पाकिस्तान में भारतीय सामान की मांग बढ़ी, 69% उछला आयात; जानें कैसे पहुंच रहा माल

Sunil Gupta

View Comments

Recent Posts

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

32 minutes ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

59 minutes ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

1 hour ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

2 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

3 hours ago