Jammu Kashmir Map: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘इक्वल अर्थ प्रोजेक्शन’ वाले विश्व मानचित्र से जुड़े प्रस्ताव पर अपना रुख साफ कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट जरूर किया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह नए नक्शे का समर्थन करता है। MEA ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत भारत के संप्रभु क्षेत्रों को देश के आधिकारिक मानचित्र के मुताबिक ही दिखाया जाना चाहिए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनिया के क्षेत्रों को अधिक निष्पक्ष और वास्तविक अनुपात में दिखाने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी है। भारत ने इसी उद्देश्य के समर्थन में प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया है।
MEA प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव किसी विशेष विश्व मानचित्र को अपनाता या आधिकारिक मान्यता नहीं देता। इसमें अंतरराष्ट्रीय सीमाओं या विवादित क्षेत्रों जैसे राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा नहीं है। भारत ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट करते हुए कहा कि वह ऐसे मानचित्रों का समर्थन करता है, जो दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों के वास्तविक आकार को अधिक निष्पक्ष तरीके से दर्शाते हैं।
भारत ने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव के पक्ष में वोट का मतलब किसी खास नक्शे या राष्ट्रीय सीमाओं के चित्रण का समर्थन नहीं है। MEA ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत भारत के संप्रभु क्षेत्र आधिकारिक भारतीय मानचित्र के अनुसार ही दिखाए जाने चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि भारत की सीमाओं या क्षेत्रों का कोई भी गलत या भ्रामक चित्रण स्वीकार्य नहीं है और संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता पर उसका रुख स्पष्ट और अडिग है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…