देश

7000 रुपये से 931 करोड़ तक चंद्रबाबू नायडू का अद्भुत सफ़र, ADR रिपोर्ट में खुलासा

India’s richest CM : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताज़ा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (India’s richest CM) अब देश के सबसे अमीर सीएम बन गए हैं। उनकी घोषित संपत्ति करीब ₹931 करोड़ है, जिसका बड़ा हिस्सा उनके स्वामित्व वाली व्यावसायिक इकाई हेरिटेज फूड्स लिमिटेड से जुड़ा है ।

1992 में शुरुआत हुआ था हेरिटेज फूड्स

हेरिटेज फूड्स की शुरुआत 1992 में मात्र ₹7,000 के पूंजी से हुई थी, जब भारत के डेयरी क्षेत्र में आर्थिक सुधारों के बाद निजी निवेश के मार्ग खुले तो कंपनी ने 1994 में IPO किया, जो 54 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ। इससे ₹6.5 करोड़ जुटाए गए ।

कंपनी अब एक पूरे भारत में उपस्थित डेयरी ब्रांड बन चुकी है, जो 17 राज्यों में सक्रिय है और लगभग 3 लाख डेयरी किसानों के साथ काम करती है।आज इसके सालाना रेवेन्यू की ऊंचाई ₹4,000 करोड़ (FY 2025 तक) है, जबकि FY 2000 में यह सिर्फ ₹100 करोड़ था।

एक आर्थिक और राजनीतिक संगम

बीते तीन दशकों में हेरिटेज फूड्स की यात्रा एक छोटे से उद्यम से बढ़कर एक पैन-इंडिया ब्रांड बनने तक का क्लासिक उदाहरण रही है।नायडू ने राजनीति और व्यवसाय दोनों में संतुलन साधते हुए अपने परिवार की मेहनत और दूरदर्शिता से यह मुकाम हासिल किया है।

उथल-पुथल भरे दौर से निकाला

नारा परिवार, जिसके पास 41.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है, ने हेरिटेज कंपनी को 1995 में 25 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 में 4,500 करोड़ रुपये तक बढ़ते देखा है। आंध्र प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके नायडू ने सत्ता और विपक्ष के बीच बारी-बारी से काम किया है और अपनी पार्टी को 2014 में राज्य के विभाजन, 2004 और 2019 में चुनावी झटकों और 2024 में सत्ता में वापसी जैसे उथल-पुथल भरे दौर से गुजारा है।

अविभाजित आंध्र प्रदेश में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हैदराबाद को “साइबराबाद” का नाम दिया था और हाल ही में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के फैसले ने उन्हें और मजबूती दी. साल 1994 में सरकार में आने के बाद, चंद्रबाबू नायडू की कंपनी हेरिटेज की कमान उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी ने संभाली।

ये भी पढ़े– मुंबई ट्रेन में हत्या का शॉकिंग मामला : टॉयलेट में मिला मासूम की लाश, अपहरण की आशंका

अन्य मुख्यमंत्रियों की तुलना

ADR रिपोर्ट बताती है कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ₹163 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ओडिशा के नवीन पटनायक ₹63 करोड़ के साथ तीसरे पर। वहीं, केरल के CM पिनारायी विजयन ने सबसे न्यूनतम संपत्ति ₹40 लाख घोषित की है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ₹3 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।

Shweta Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

3 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

4 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

5 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

6 hours ago