देश

DRDO की बड़ी सफलता, भारत ने इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम का किया सफल परीक्षण

DRDO Test : भारत निरंतर अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। डीआरडीओ (DRDO) ने 23 अगस्त 2025 को दोपहर 12:30 बजे मल्टीलेयर एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण ओडिशा के तट पर किया है। यह सफलता भारत की वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

राजनाथ सिंह ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

राजनाथ सिंह ने बताया कि इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वीपन सिस्टम (IADWS) एक बहु-स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली है। इसमें कई स्वदेशी मिसाइलें और एक शक्तिशाली लेजर हथियार भी शामिल हैं। यह सिस्टम दुश्मन के हवाई हमलों से देश की रक्षा करने में सक्षम है। IADWS में क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QRSAM), एडवांस्ड वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS) मिसाइलें और डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) शामिल हैं।

क्या है IADWS ?

IADWS एक ऐसी वायु रक्षा प्रणाली है, जो कई स्तरों पर काम करती है और पूरी तरह से भारत में बनी तकनीकों का इस्तेमाल करती है। इसमें शामिल हैं…

  • क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QRSAM): यह एक तेज़ प्रतिक्रिया देने वाली मिसाइल है, जो हवाई हमलों को रोकने में मदद करती है।
  • एडवांस्ड वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS): यह एक कम दूरी की मिसाइल प्रणाली है, जिसे नजदीक से आने वाले हवाई खतरों को खत्म करने के लिए बनाया गया है।
  • हाई पावर लेजर आधारित डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW): यह एक आधुनिक लेजर हथियार है, जो दुश्मन के हवाई हमलों को नाकाम करने में सक्षम है।

डीआरडीओ(DRDO) ने कहा कि यह एयर डिफेंस सिस्टम महत्वपूर्ण सुविधाओं से लैस है, जो दुश्मन के हवाई खतरों से बचाने में मददगार साबित होगा। DRDO ने कहा कि यह हवाई टेस्ट हमारे देश की बहु-स्तरीय वायु रक्षा क्षमता को स्थापित करता है और दुश्मन के हवाई खतरों के खिलाफ महत्वपूर्ण सुविधाओं के लिए क्षेत्र की रक्षा को मजबूत करने जा रहा है।

इस सिस्टम के आने से भारत का एयर डिफेंस सिस्टम और भी मजबूत हो जाएगा। खास तौर से दुश्मन के हवाई हमलों से देश को बचाने में मददगार साबित होगा।

ये भी पढ़े : Weather Alert: दिल्ली में आज भी नहीं थमेगा बारिश का दौर, IMD ने जारी किया “येलो अलर्ट”

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

3 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

3 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

5 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

5 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

6 hours ago