YOGI ADITYANATH
CM Yogi in Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में दो कल्याण मंडपम का लोकार्पण करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगामुक्त और माफियामुक्त प्रदेश के रूप में पहचाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पहले तक कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि यूपी से गुंडागर्दी और माफिया राज खत्म होगा, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। बहन-बेटियों और व्यापारियों के लिए खतरा बन चुके गुंडों और माफियाओं को जड़ से उखाड़ फेंका गया है। अब प्रदेश में न आमजन परेशान होता है और न ही युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ता है।
मानबेला और राप्तीनगर विस्तार योजना क्षेत्र में बने कल्याण मंडपम के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बदलाव इसलिए संभव हो सका क्योंकि जनता ने 2017 से बेहतर सरकार चुनी। अच्छी सरकारें केवल शासन नहीं चलातीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती हैं। उन्होंने कहा कि आज यूपी में सबसे अधिक निवेश हो रहा है, फोरलेन सड़कों का जाल बिछ रहा है, गोरखपुर का बंद पड़ा खाद कारखाना फिर से शुरू हो चुका है और उद्योग लगने से युवाओं को घर के पास ही रोजगार मिल रहा है। सीएम योगी ने अपने संबोधन में गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में इंसेफेलाइटिस से हुई तबाही को याद कर भावुकता भी जताई। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले हर वर्ष सैकड़ों बच्चों की जान इस बीमारी से जाती थी, लेकिन सरकार ने न सिर्फ बीमारी का इलाज किया बल्कि “बीमार मानसिकता” का भी इलाज किया है। आज मेडिकल कॉलेज का इंसेफेलाइटिस वार्ड अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और गोरखपुर में एम्स खुल चुका है।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के कायाकल्प का विवरण देते हुए बताया कि आयुष्मान योजना से लाखों गरीब परिवार पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज पा रहे हैं। जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दी जा रही है। केवल पिछले एक वर्ष में 1100 करोड़ रुपये की सहायता गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के इलाज के लिए दी गई है।
विकास की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गोरखपुर में अब न सिर्फ खाद कारखाना और पिपराइच की चीनी मिल शुरू हुई है बल्कि आयुष विश्वविद्यालय और दर्जनों नई फैक्ट्रियां भी रोजगार और प्रगति का नया अध्याय लिख रही हैं। उन्होंने राप्तीनगर विस्तार योजना के तहत आवासीय योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुँचाने और आवंटन प्रमाण पत्र वितरित कर “सबका साथ, सबका विकास” की प्रतिबद्धता दोहराई। सीएम योगी ने कहा कि आज गोरखपुर शहर का दक्षिणी क्षेत्र रामगढ़ताल और उत्तरी क्षेत्र चिलुआताल पर्यटन केंद्र बन चुके हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए वे भी विकसित गोरखपुर का संकल्प लें।
कल्याण मंडपम के लोकार्पण पर सांसद रविकिशन ने योगी को निस्वार्थ संत बताते हुए कहा कि गरीब परिवारों को विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कम लागत पर भव्य सुविधा देना उनकी विराट सोच का प्रमाण है। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और भाजपा नेताओं ने भी सीएम योगी के विजन की सराहना की और गोरखपुर को विकास का पर्याय बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित कल्याण मंडपम का निरीक्षण किया, पौधरोपण किया और जीडीए की विकास परियोजनाओं के मॉडल देखे। उन्होंने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कर उन्हें आशीर्वाद भी दिया।
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…