Big Boss 19
Big Boss 19 : इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। सलमान खान आपका फेवरेट शो Big Boss 19 लेकर लौट रहे है। शो में कई कंटेस्टेंट्रस के नाम भी सामने आ गए है। चर्चा है कि टीवी जगत की मशहूर बाल कलाकार और अब उभरती एक्ट्रेस अशनूर कौर (Age 21) ने ना सिर्फ अपनी एक्टिंग कला से पहचान बनाई है, बल्कि अपनी मेहनत से आर्थिक सफलता भी पाई है। छोटी सी अशनूर इतनी बड़ी हो गई हैं कि उन्हें बिग बॉस में देखना दिलचस्प होने वाला है।
अशनूर कौर ने पांच साल की उम्र में टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए 13 साल से ज्यादा का समय हो गया है और मात्र 21 वर्ष की उम्र में अश्नूर ने मुंबई में खुद का घर खरीदा है और एक मेकअप ब्रांड की भी मालकिन हैं, जो बताता है कि वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र और स्मार्ट हैं।
उनके करियर की शुरुआत बचपन में ही हो गई थी। उन्होंने ‘झांसी की रानी’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘पाटियाला बेब्स’ जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में काम किया और फिल्मों में भी नजर आई, जिनमें ‘संजू’ और ‘मनमरज़ियां’ शामिल हैं।
ये भी पढ़े– लोकतंत्र की थीम पर सजा बिग बॉस 19 का घर, ‘असेम्बली रूम’ बना सबसे बड़ा आकर्षण
सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 जल्द ही टीवी पर वापसी कर रहा है। इस बार शो में चाइल्ड एक्ट्रेस रह चुकी अशनूर कौर भी कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगी।
21 साल की अशनूर ने टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। एक रिपोर्ट में भी यही कहा गया है कि अश्नूर के माता-पिता चाहते हैं कि मेकर्स ध्यान दें कि उनकी बेटी को नेगेटिव लाइट में न दिखाया जाए।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…