bihar road accident
Bihar Road Accident : बिहास के रहुई थाना क्षेत्र में भेंडा मोड़ के पास शनिवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार के कारण क्रेटा कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पानी भरे गड्ढे में गिर गई। तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह हादसा बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग (SH-78) पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। “रात में हुई दुर्घटना का पता सुबह उस समय चला, जब ग्रामीणों ने पानी में तीन शवों को तैरते हुए देखा। शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया गया, जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया।”
“पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों में सरमेरा थाना क्षेत्र के मोती बिगहा गांव के निवासी अरविंद पासवान, महमदपुर निवासी पवन कुमार, तथा शेखपुरा जिले के शेखोपुर सराय के अस्थाना गांव निवासी सन्नी राज शामिल हैं।”
“ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को बाहर निकलवाया। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।”
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…