Nepal Flood: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव का काम तेज है। इस मुश्किल घड़ी में भारत ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए राहत सामग्री भेजी, जिसे अब नेपाल को सौंप दिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार देर रात इसकी जानकारी दी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार देर रात बताया कि भारत की ओर से भेजी गई 10 टन मानवीय सहायता नेपाल को सौंप दी गई है। भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने यह राहत सामग्री नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री खड़क राज पौडेल को सौंपी। भारत की ओर से कहा गया कि यह मदद विनाशकारी बाढ़ के बाद चलाए जा रहे राहत कार्यों में सहयोग करेगी।
रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। गौरतलब है कि नेपाल में भीषण बाढ़ के चलते अब तक कम से कम 157 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सुरक्षा बलों के जवानों और विदेशी पर्यटकों समेत बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…