Categories: खेल

आज से इंग्लैंड में भारत का टेस्ट, जानें कहां और कैसे देखें फ्री में देखें LIVE मैच

India vs England Live Streaming: शुक्रवार यानी की आज 20 जून 2025 से  भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है. पहला मुकाबला इंग्लैंड के लीड्स स्थित हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा. यह सीरीज दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 साइकिल की शुरुआत भी है.

युवा बनाम अनुभव

इस बार भारतीय टीम की कमान 25 वर्षीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में है, जो पहली बार टेस्ट कप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. दूसरी ओर, इंग्लैंड की अगुवाई 34 वर्षीय अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कर रहे हैं.

हेडिंग्ले में भारत का खराब रिकॉर्ड

हेडिंग्ले में भारतीय टीम अब तक 7 टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे सिर्फ 2 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. एक मुकाबला ड्रॉ रहा है. भारत ने इस मैदान पर आखिरी टेस्ट मैच 2021 में खेला था, जिसमें उसे पारी और 76 रन से हार मिली थी.

WTC साइकिल में नई शुरुआत

इस मुकाबले के साथ ही भारत और इंग्लैंड दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में अपने-अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. भारत इससे पहले दोनों बार (2021 और 2023) WTC के फाइनल में पहुंचा था, लेकिन खिताब नहीं जीत पाया. उसे 2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. इंग्लैंड की टीम अब तक कोई फाइनल नहीं खेल सकी है.

ऐतिहासिक है टेस्ट सीरीज के आंकड़े

भारत ने 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ ही अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. तब से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 136 टेस्ट मुकाबले हुए हैं. इनमें इंग्लैंड ने 51 और भारत ने 35 मैच जीते हैं, जबकि 50 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत ने अब तक कुल 67 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 9 में जीत मिली है. 22 मैच ड्रॉ रहे, जबकि 36 में इंग्लैंड को जीत हासिल हुई.

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 36 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं. इनमें से 19 इंग्लैंड ने, 12 भारत ने जीती हैं और 5 ड्रॉ रही हैं. इंग्लैंड में भारत ने अब तक 19 टेस्ट सीरीज खेली हैं, जिसमें से सिर्फ 3 में उसे जीत मिली है. 2 ड्रॉ रही हैं, जबकि 14 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. भारत ने इंग्लैंड में आखिरी बार 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टेस्ट सीरीज जीती थी. अब देखना यह है कि शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इतिहास दोहराने में कितनी सफल होती है.      

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

7 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

8 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

9 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

10 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

11 hours ago