युद्ध की भारी कीमत चुका रहे नेतन्याहू…ईरान से जंग में रोजाना फूंक रहे 17.32 अरब रुपए

Iran Israel War: ईरान के साथ जारी संघर्ष में इजरायल को आर्थिक तौर पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक ईरानी मिसाइल को रोकने के लिए इजरायल जिस इंटरसेप्टर का इस्तेमाल कर रहा है, उसकी कीमत प्रतिदिन 200 मिलियन डॉलर यानी 17,32,41,30,000 रुपए है। इजरायल की मिसाइल डिफेंस सिस्टम में ये इंटरसेप्टर अहम भूमिका निभाते हैं। हर हमले के जवाब में इसकी खपत ज्यादा हो रही।

इन चीजों पर भी हो रहे खर्च

इसके अलावा युद्ध में इस्तेमाल होने वाले गोला-बारूद, लड़ाकू विमान और लॉजिस्टिक सपोर्ट सिस्टम भी इजरायल का खर्च बढ़ा रहे हैं। इजरायली शहरों को मिसाइल हमलों से बड़ा नुकसान पहुंचा है। रही तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि किस तरह इजरायली शहरों में इमारतें तबाह हो चुकी हैं। इजरायल इनकी मरम्मत का आकलन कर रहा है।

इमारतों की मरम्मत में 400 मिलियन डॉलर

शुरुआती आकलन के मुताबिक, अब तक इमारतों की मरम्मत और पुनर्निर्माण में कम से कम 400 मिलियन डॉलर का खर्च आ सकता है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इजरायल के पास डिफेंसिव एरो इंटरसेप्टर की कमी हो रही है, जिससे इस बात की चिंता बढ़ गई है कि अगर संघर्ष जल्द ही हल नहीं हुआ तो ईरान से आने वाली लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का मुकाबला करने की देश की क्षमता क्या होगी।

अमेरिका को भी सताई चिंता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाशिंगटन जमीन, समुद्र और हवा में सिस्टम के साथ इजरायल की सुरक्षा को कवर कर रहा है। जून में संघर्ष बढ़ने के बाद से पेंटागन ने इस क्षेत्र में और अधिक मिसाइल डिफेंसिव उपकरण भेजे हैं। हालांकि अमेरिका को अब इंटरसेप्टर खोने की भी चिंता करनी पड़ सकती है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago