Breaking

अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी भारतीय टीम, मानव सुथार का डेब्यू

IND vs AFG Test Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने पिच और मौसम को देखते हुए पहले बैटिंग को बेहतर विकल्प बताया। वहीं, इस मैच में युवा ऑलराउंडर मानव सुथार को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है। गिल ने कहा कि घरेलू परिस्थितियों में टीम सही संयोजन के साथ आगे की टेस्ट चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करना चाहती है।

टॉस हारने के बावजूद आत्मविश्वास से भरी दिखी अफगान टीम

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी ने टॉस गंवाने के बाद कहा कि उनकी टीम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी, लेकिन अब चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि टीम ने काबुल में अच्छा तैयारी शिविर लगाया था और मुख्य कोच रिचर्ड पाइबस के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। शहीदी ने बताया कि अफगानिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर शामिल किए हैं, जबकि युवा खिलाड़ी नांगेलिया खरोटे इस मुकाबले से अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं।

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतउल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago