क्रिकेट

ओवल में जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर भारतीय टीम, रूट और ब्रूक के बीच शतकीय साझेदारी

India Vs England Test : भारत ने ओवल टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य दिया है. जवाब में इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं. जो रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर जमे हुए हैं, दोनों ने अर्धशतक जड़कर शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है. इंग्लैंड को अब 135 रनों की जरूरत है, जबकि भारत को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए, क्योंकि इंग्लैंड के क्रिस वोक्स चोट के कारण मैच से बाहर हो गए हैं.

सीरीज के टॉप विकेट टेकर बने सिराज

रविवार को दूसरे सेशन का खेल जारी है. लंच से पहले मोहम्मद सिराज ने ओली पोप (27 रन) को LBW आउट कर भारत को अहम सफलता दिलाई. इस विकेट के साथ सिराज इस सीरीज के टॉप विकेट टेकर बन गए हैं, जिन्होंने जोश टंग (19 विकेट) को पीछे छोड़ा. इससे पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने बेन डकेट (54 रन) को केएल राहुल के हाथों कैच कराया.

दूसरी पारी में भारत 396 रनों पर ऑलआउट

शनिवार को भारत अपनी दूसरी पारी में 396 रनों पर ऑलआउट हुआ था. इंग्लैंड की पहली पारी 247 रनों पर सिमटी, जिससे भारत को पहली पारी में 23 रनों की बढ़त मिली थी. भारत ने अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए थे.

मैच के दौरान बने बड़े रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी सीरीज में 9 बल्लेबाजों ने 400 रनों का आंकड़ा पार किया है. इस सीरीज में भारत के 5 और इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों ने यह उपलब्धि हासिल की. यह टेस्ट इतिहास की दूसरी सीरीज है जिसमें 7,000 से ज्यादा रन बने हैं. इससे पहले 1993 की एशेज सीरीज में 6 मैचों में 7,221 रन बने थे.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

3 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

3 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

12 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

34 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

35 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

51 minutes ago