Malegaon Blast Case
Malegaon Blast Case: भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में उन्हें बरी करने का विशेष अदालत ने जो फैसला किया है वो हिंदुत्व की जीत है और ये उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जिन्होंने भगवा आतंकवाद जैसा शब्द गढ़ा था।
दरअसल, साल 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले (Malegaon Blast Case) की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी सात आरोपियों को स्पेशल कोर्ट ने बरी कर दिया है। बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पहली बार भोपाल पहुंचीं जहां राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोर्ट का फैसला हिन्दुत्व की जीत और भगवा आतंकवाद कहने वालों के मुंह पर तमाचा है।
पूर्व सांसद ने आगे कहा-‘यह हिंदुत्व और धर्म की जीत है, भगवा की जीत है। हमारे शास्त्रों में सत्यमेव जयते लिखा है और यह सिद्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि भगवा आतंकवाद की बात करने वालों को शर्मसार होना पड़ा है।’ इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि समाज और देश ने भगवा आतंकवाद शब्द (Malegaon Blast Case) गढ़ने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला विरोधियों के मुंह पर तमाचा है। भगवा आतंकवाद कहने वालों के मुंह काले हुए हैं।
भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर का उनके आवास पर फूल मालाओं और मिठाइयों के साथ भव्य स्वागत किया गया। जहां उन्होंने कहा कि कई लोगों के नाम लेने के लिए उन्हें प्रताड़ित किया गया। बीजेपी नेता ने दावा किया दबाव था, लेकिन मैं झुकी नहीं। मैंने किसी का भी झूठा नाम नहीं लिया, इसलिए मुझे इतनी बुरी तरह प्रताड़ित किया गया।
यह भी पढ़ें: स्पाइसजेट के कर्मचारियों को यात्री ने लात-घूसों से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
शनिवार को पूर्व सांसद ने आरोप लगाया था कि जांचकर्ताओं ने उन्हें प्रताड़ित किया और प्रधानमंत्री मोदी समेत कई लोगों के नाम लेने के लिए मजबूर करने (Malegaon Blast Case) की कोशिश की। ऐसा पहली बार है जब पूर्व सांसद ने यह सनसनीखेज दावा किया, जिसका एनआईए की विशेष अदालत के 1036 पृष्ठों के फैसले में कोई जिक्र नहीं है।
यह भी देखें: Malegoan Bomb Blast: क्या भगवा आतंक का इस्तेमाल कर Modi-Yogi को निशाना बनाया गया?
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…