उत्तर प्रदेश

नोएडा में CBI की बड़ी कार्रवाई : तीनों प्राधिकरण से मांगा आवंटन और बकाए का ब्योरा, सबवेंशन स्कीम में धांधली की जांच तेज

CBI Action in Noida : नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सीबीआई ने सबवेंशन स्कीम से जुड़ी अनियमितताओं के मामले में तीनों प्राधिकरणों से आवंटन और लंबित बकाया का विस्तृत ब्योरा मांगा है। सीबीआई फिलहाल 2014 में शुरू की गई ‘सबवेंशन स्कीम’ की जांच कर रही है, जिसके तहत ग्रुप हाउसिंग योजनाएं चलाई गई थीं। इस स्कीम में बिल्डरों और बैंकों ने मिलकर घर खरीदारों को कर्ज दिलाने और फ्लैट दिलवाने के नाम पर भारी अनियमितताएं कीं।

22 केस दर्ज, 20 प्रोजेक्ट जांच के घेरे में

सीबीआई की तरफ से अब तक 22 केस दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 20 प्रोजेक्ट नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित हैं। सीबीआई की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कई बिल्डरों ने खरीदारों का पैसा लेकर उसे अन्य प्रोजेक्ट्स में डायवर्ट कर दिया।

बिल्डर दिवालिया, खरीदार परेशान

कई बिल्डर अब दिवालिया हो चुके हैं, जबकि घर खरीदारों की मेहनत की कमाई प्रोजेक्ट्स में फंसी रह गई है। इन मामलों में खरीदारों को न तो घर मिला और न ही उनका पैसा वापस। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप और आदेश के बाद सीबीआई ने इन मामलों में तेजी दिखाई है। जांच एजेंसी अब सभी जरूरी दस्तावेज जुटाकर यह तय कर रही है कि किन अफसरों, बिल्डरों और बैंकों की मिलीभगत से यह घोटाला अंजाम दिया गया।

प्राधिकरणों की भूमिका भी घेरे में

सीबीआई ने जिन ब्योरे की मांग की है, उनमें फ्लैटों का आवंटन, प्रोजेक्ट की स्वीकृति, भुगतान की स्थिति और किस्तों की डिटेल शामिल है। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि जांच अब प्राधिकरण के अफसरों की भूमिका की ओर भी बढ़ रही है। इस पूरे मामले में अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा के घर खरीदारों को उम्मीद है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों को सजा मिलेगी और उनकी अटकी हुई रकम व फ्लैट पर न्याय होगा।

ये भी पढ़े – नोएडा में पत्नी की बेवफाई से टूटे युवक ने लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले वीडियो में सुनाई आपबीती

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

2 minutes ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

25 minutes ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

2 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

2 hours ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

3 hours ago