IND vs SA 3rd ODI
Ind VS SA ODI Match Result: भारत ने विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में दक्षिण अफ्रीका पर धमाकेदार 9 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। केएल राहुल की अगुआई में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार प्रोटियाज़ को वनडे सीरीज में मात दी। पहली बार टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाज़ी चुनी और कुलदीप यादव व प्रसिद्ध कृष्णा की धारदार स्पेल की बदौलत मेहमान टीम को 270 रन पर सीमित कर दिया। दोनों गेंदबाज़ों ने 4-4 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर का पहला वनडे शतक जमाकर मैच को एकतरफा बना दिया और टीम को आसान जीत दिलाई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 47.5 ओवर में 270 रन बनाए। शुरुआत बेहद खराब रही सिर्फ 1 रन पर रिकेल्टन अर्शदीप की गेंद पर बिना खाता खोले आउट। इसके बाद क्विंटन डिकॉक और कप्तान बावुमा ने 112 रनों की ठोस साझेदारी कर टीम को संभाला। बावुमा (48) को जडेजा ने आउट किया। तीसरे विकेट के लिए डिकॉक और ब्रीट्जके ने 54 रन जोड़े, लेकिन फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में मैच पलट दिया ब्रीट्जके (24) और मार्करम (1) दोनों पवेलियन लौटे।
डिकॉक ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 80 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 106 रन ठोके। यह उनका भारत के खिलाफ सातवां ODI शतक रहा। उन्हें कृष्णा ने आउट किया। इसके बाद कुलदीप यादव ने स्पिन से आफ़्रीका की कमर तोड़ दी एक ओवर में ब्रेविस (29) और जानसेन (17) आउट, फिर बॉश (9) और एनगिडी (1) भी उनके शिकार बने। भारत की ओर से कृष्णा और कुलदीप ने 4-4 विकेट झटके।
भारत ने वॉशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को मौका दिया।
अफ्रीका ने इंजरी के चलते बर्गर और डी जोरजी को बाहर कर बार्टमैन और रिकेल्टन को शामिल किया।
भारत ने पहला वनडे जीता, साउथ अफ्रीका ने दूसरा। तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति में बदल चुका है।
हेड टू हेड-
• कुल मैच: 96
• भारत जीता: 41
• साउथ अफ्रीका जीता: 52
• बेनतीजा: 3
ये भी पढ़े: IND vs SA 3rd ODI : विशाखापट्टनम में सीरीज का फाइनल मैच शुरू, टॉस जीतकर भारत की गेंदबाजी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…