Saharanpur Instagram Love Story
Saharanpur Instagram Love Story: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बड़गांव में एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कुछ दिनों में प्यार बनी और फिर बात शादी तक पहुँच गई। सहारनपुर का युवक और बरेली की युवती दोनों ने मोबाइल चैट पर ही अपनी ज़िंदगी का फैसला कर लिया था।
दुल्हन बताई गई लड़की बेहद मीठी भाषा में बात करती थी। बातचीत इतनी सहज चली कि युवक ने रिश्ते पर भरोसा कर लिया। युवती ने तो यहाँ तक कहा कि दहेज में कार भी देगी। इसी भरोसे लड़के ने अपने दोस्तों के साथ जाकर ब्रेज़ा कार तक पसंद कर ली। शादी की तारीख 2 दिसंबर तय हुई और घर में तैयारियाँ जोर पकड़ने लगीं हल्दी, तेल, रिश्तेदारों की भीड़, बैंड-बाजा सब कुछ तैयार था।
एक ही बात खटकती थी, दुल्हन ने न कोई गाँव बताया, न गली। बस इतना कहा, “बारात लेकर बरेली आ जाना, लोकेशन मैं बता दूँगी।” दूल्हा घोड़ी पर बैठा, बैंड बजा, नाच हुआ। बारात देवबंद रेलवे स्टेशन पहुँची। दूल्हे ने दुल्हन को फोन किया पर कॉल कट गया। फिर दोबारा किया फिर कट गया। कुछ देर बाद फोन उठना भी बंद हुआ। थोड़ी ही देर में फोन पूरी तरह स्विच ऑफ हो गया।
स्टेशन पर बाराती दो घंटे तक इंतज़ार में खड़े रहे। दूल्हे का चेहरा उतरता गया। आखिरकार फैसला हुआ बारात वापस लौटेगी। गांव पहुँचे तो लोग समझ गए कि कुछ गड़बड़ हुई है। दूल्हे के परिवार ने शर्मिंदगी के डर से न शिकायत की, न तहरीर दी। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि उनका नाम या फोटो न दिखाया जाए।
गांव में चर्चा है कि शायद यह इंस्टा फ्रॉड था, या किसी ने मजाक किया। लेकिन सच्चाई क्या है कोई नहीं जानता। इंस्टाग्राम पर बना रिश्ता, दहेज में कार का वादा और आखिर में स्विच ऑफ फ़ोन इतनी सी बात ने पूरी शादी की कहानी खत्म कर दी।
ये भी पढ़े: ईंट लेकर निकले हुमायूं कबीर के समर्थक, बंगाल में बाबरी मस्जिद शिलान्यास का दावा
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…