Breaking

चौथी में पढ़ने वाले श्रवण को भारतीय सेना का रिटर्न गिफ्ट, ऑपरेशन सिंदूर से है खास कनेक्शन

Indian Army: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरु किया था। जहां पंजाब के फिरोजपुर में तैनात सेना के जवानों के लिए चौथी में पढ़ने वाला श्रवण चाय, पानी, बर्फ, दूध और लस्सी जैसी चीजें पहुंचाता था। उसी बच्चे को अब भारतीय सेना ने रिटर्न गिफ्ट दिया है। भारतीय सेना की गोल्डन एरो डिवीजन ने बहादुर बच्चे श्रवण की पढ़ाई का खर्च उठाने की भी बात कही है।

श्रवण को किया सम्मानित

दरअसल, फिरोजपुर छावनी में आयोजित एक समारोह में वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने श्रवण को सम्मानित किया, साथ ही उन्होंने यह घोषणा भी की। उन्होंने श्रवण की इस कहानी को देश में मौजूद उन मौन नायकों की याद बताया, जो मान्यता और समर्थन के हकदार हैं।

यह भी पढ़ें: MLA अनमोल गगन मान ने वापस लिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने घर जाकर की थी मुलाकात

बता दें, चौथी कक्षा में पढ़ने वाला श्रणव फिरोजपुर के ममदोट क्षेत्र के गांव तारा वाली गांव में रहता है। भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से दो किलोमीटर की दूरी पर ही तारा वाली गांव बसा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इलाके (Indian Army) में तनाव था और गर्मी भी भीषण पड़ रही थी। इस दौरान भारतीय सेना के जवान पाकिस्तानी सेना को मुंह तोड़ जवाब दे रहे थे। इसी माहौल में एक छोटा बच्चा श्रवण सिंह हर दिन अपने हाथों में दूध, लस्सी, ठंडा पानी और बर्फ लेकर जवानों के बीच पहुंचता रहा।

अपनी मर्जी से सैनिकों की मदद कर रहा था श्रवण

बड़ी बात यह है कि कक्षा 4 में पढ़ने वाला श्रवण अपनी मर्जी से सैनिकों (Indian Army)  के लिए यह सब कर रहा था। तनावपूर्ण हालातों और गोलियों की गूंज के बावजूद उसका साहस और समर्पण बिल्कुल भी नहीं डगमगाया। श्रवण के पिता सोना सिंह ने बताया कि पहले दिन से ही श्रवण जवानों की मदद करने लगा था। लेकिन हमने उसे रोकने की बजाय उसका उत्साह बढ़ाया।

यह भी देखें: Kanwar Yatra UP: कांवड़ यात्रा बना UP में सियासी मुद्दा, SP और BJP की भिड़ंत तेज |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

23 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

47 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago