क्रिकेट

क्रिकेट की दुनिया में शामिल हुईं दो नई टीमें, ICC के सदस्यों की संख्या हुई 110

ICC Announcement: सिंगापुर में आयोजित आईसीसी की वार्षिक बैठक के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2 नई टीमों को एसोसिएट सदस्य के रूप में शामिल किया है। इसके साथ ही आईसीसी के कुल सदस्यों की संख्या अब 110 हो गई है। इस कदम को क्रिकेट को ग्लोबल लेवल पर लोकप्रिय बनाने और नए क्षेत्रों में इसके विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तिमोर और जाम्बिया शामिल

जिन दो टीमों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है वो तिमोर और जाम्बिया हैं। तिमोर-लेस्ते क्रिकेट फेडरेशन और जाम्बिया क्रिकेट यूनियन को औपचारिक रूप से ICC के एसोसिएट सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। आईसीसी (ICC Announcement) की ओर से कहा गया, ‘दो नए सदस्य आईसीसी परिवार में शामिल हुए हैं, जिससे कुल सदस्यों की संख्या 110 हो गई, जिसमें तिमोर-लेस्ते क्रिकेट फेडरेशन और जाम्बिया क्रिकेट यूनियन औपचारिक रूप से एसोसिएट सदस्य बन गए हैं।’

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में अंशुल कम्बोज की  एंट्री, चोट से जूझ रही टीम को मिला नया तेज गेंदबाज

बता दें कि आईसीसी में शामिल होने वाला जाम्बिया 22वां अफ्रीकी देश बन गया है। वहीं दूसरी ओर तिमोर-लेस्ते अब पूर्वी एशिया प्रशांत क्षेत्र का 10वां सहयोगी सदस्य है। इसके साथ ही 22 साल पहले 2003 में फिलीपींस के शामिल होने के बाद यह पहला देश है। हाल के ही सालों में तिमोर-लेस्ते में क्रिकेट की शुरुआत हुई है। यह खेल वहां के युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय भी हो रहा है। ऐसे में अब तिमोर-लेस्ते को बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिल सकेगा।

यह भी देखें: Cm Yogi Delhi Visit: योगी का दिल्ली दौरा, सियासी हलचल तेज, BJP के भीतर चर्चा गर्म |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago