Maharashtra
Maharashtra: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उद्धव ठाकरे की मुलाकात के बाद से राज्य की सियासत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच रविवार को शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मराठी भाषा, संस्कृति और जनता के हितों की रक्षा के लिए हमारा एक साथ आान जरूरी है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा, “अगर इससे किसी को दिक्कत है, तो यह उनकी समस्या है।”
पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कांग्रेस से बातचीत में यह सहमति बनी है कि वह किस सीट पर किसके साथ गठबंधन करेगी इसका निर्णय भी स्थानीय स्तर पर लिया जाएगा। उद्धव ने कहा, “हम वही करेंगे जो एमवीए के घटक दल राजनीतिक रूप से उचित समझेंगे।”
यह भी पढ़ें: MLA अनमोल गगन मान ने वापस लिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने घर जाकर की थी मुलाकात
उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनका मकसद ‘मराठी मानुष’, महाराष्ट्र धर्म और मराठी भाषा की रक्षा करना है। राज ठाकरे से संभावित गठबंधन की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “हम एक ही ज़मीन से आए हैं और एक ही संस्कृति की लड़ाई लड़ रहे हैं।” इस दौरान उद्धव ठाकरे ने हाल ही में RSS प्रमुख मोहन भागवत द्वारा संघ विचारक स्वर्गीय मोरोपंत पिंगले की 75 वर्ष की उम्र में पद छोड़ने संबंधी बयान का उल्लेख करने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराधिकारी कौन होगा, यह बीजेपी का आंतरिक मामला है। ठाकरे ने कहा, “हो सकता है कि उन्हें इसका जवाब मिल गया हो और शायद इसीलिए भागवत ने यह बात कही हो।”
यह भी देखें: UP News: कांवड़ ड्यूटी में व्यस्त निगम कर्मचारी, जरूरी फाइलें और कार्यवृत्त फंसे |
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…