“ये कांवड़िए नहीं बल्कि…” पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांवड़ियों को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। मौर्य ने कांवड़ियों की तुलना गुंडों-माफियाओं से करते हुए सत्ता के संरक्षण में पलने वाला गुंडा तक बता दिया। अब स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रदेश स्तरीय बैठक में बयान

दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी ‘अपनी जनता पार्टी’ की प्रदेश स्तरीय बैठक चल रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा, “ये कांवड़िए नहीं हैं। क्योंकि इन कांवड़ियों का अराध्य इतना भोला-भाला है कि लोग उसे भोले बाबा कहते हैं। मौर्य ने आगे कहा,”भोले बाबा का जो भक्त है वह इतना हिंसक कैसे हो सकता है? वह इतना बड़ा अपराधी कैसे हो सकता है? वो इतना बड़ा अराजकतत्व कैसे हो सकता है, कोई इतना बड़ा गुंडा-माफिया, अपराधी कैसे हो सता है?”

यह भी पढ़ें: MLA अनमोल गगन मान ने वापस लिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने घर जाकर की थी मुलाकात

मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने कहा कि इसलिए ये सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे-माफिया और अपराधी हैं। जो कांवड़ियों के भेष में पूरे प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं। कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं पूर्व मंत्री ने सरकार द्वारा स्कूलों के विलय को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान ने संविधान के साथ छेड़छाड़ हो रही है। इसे लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक में चर्चा की गई।

यह भी देखें: Agra Case: दिल्ली, बंगाल, कश्मीर कनेक्शन, देशभर में फैला धर्मांतरण जाल | Religion Conversion | Agra

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

22 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

25 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

52 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

58 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago