पंजाब

MLA अनमोल गगन मान ने वापस लिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने घर जाकर की थी मुलाकात

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा पार्टी ने नामंजूर कर दिया है। जिसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा जीरकपुर में विधायक अनमोल गगन मान के घर पहुंचे। इसको लेकर अमन अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि मैं अनमोल गगन मान से पारिवारिक माहौल में मिला।

पार्टी ने नामंजूर किया इस्तीफा

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा- “पार्टी ने विधायक पद से उनका इस्तीफा नामंजूर करने का फैसला किया है। इस फैसले को अनमोल गगन मान ने भी स्वीकार कर लिया है।” अमन अरोड़ा ने लिखा- “मैंने उनसे पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए काम करते रहने का अनुरोध किया। अनमोल पार्टी के परिवार का हिस्सा थीं, हैं और रहेंगी।”

इस्तीफे की सीमित जानकारी

वहीं, अनमोल गगन मान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान(Punjab News) ने कहा था कि मुझे अनमोल के इस्तीफे को लेकर सीमित जानकारी मिली है। जल्द ही पार्टी एक मीटिंग बुलाकर इस पर विस्तार से चर्चा करेगी।

शनिवार को दिया था इस्तीफा

दरअसल, विधायक अनमोल गगन मान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सोशल मीडिया (X)पर पोस्ट उन्होंने जानकारी भी दी। उन्होंने लिखा-“मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। स्पीकर से अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं।” आम आदमी पार्टी की विधायर ने आगे लिखा था, “मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।”

यह भी पढ़ें: “निमिषा प्रिया और शहजादी दोनों ही…” बांदा के शब्बीर खान का भारत सरकार पर आरोप

उन्होंने मोहाली की खरड़ विधानसभा सीट से चुनाव जीता और विधायक बनीं। इसके बाद उन्हें पर्यटन व संस्कृति मंत्री (Punjab News) बनाया गया, लेकिन 2024 में मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। पिछले कुछ समय से वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर थीं।

विधायक अनमोल गगन मान के इस्तीफे के ऐलान के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई थी। बीजेपी ने इसे जनता के पांच साल के जनादेश से विश्वासघात बताया था तो वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इसे आम आदमी पार्टी का अंत समय बताते हुए कहा था कि पार्टी ईंट दर ईंट गिर रही है। ऐसे में अगर अनमोल गगन मान का इस्तीफा स्वीकार होता है तो तरनतारन के साथ-साथ पार्टी को खरड़ उपचुनाव में भी उतरना पड़ सकता था।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago