Air India Crash
Air India Crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि कोई निष्कर्ष निकालने से पहले सरकार दुर्घटना पर फाइनल रिपोर्ट का इंतजार करेगी। केंद्रीय मंत्री ने रविवार को पश्चिमी मीडिया को भी फटकार लगाते हुए कहा कि वो अटकलों से बचें और भारत में ब्लैक बॉक्स डेटा को सफलतापूर्वक डिकोड करने के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो यानी AAIB की सराहना करें।
उन्होंने कहा, “AAIB ने सभी, खास तौर से पश्चिमी मीडिया हाउसों के लिए कहा कि वो जिस तरह के लेखों को प्रकाशित करने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें निहित स्वार्थ हो सकता है। मैं AAIB में भरोसा करता हूं। मुझे विश्वास है कि वो काम कर रहे हैं।”
साथ ही, उन्होंने ब्लैक बॉक्स का डेटा प्राप्त करने के लिए विदेश भेजे जाने के बजाए देश में ही उसके नतीजे हासिल करने को एक बड़ी उपलब्धि भी बताया। उन्होंने कहा, “पिछली घटनाओं में हर बार विमान हादसे (Air India Crash) के बाद ब्लैक बॉक्स को विदेश भेजा जाता था, लेकिन पहली बार सफलतापूर्वक AAIB ने सब कुछ डिकोड कर दिया है। जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है।” मंत्री ने जांच पूरी होने तक सावधानी बरतने के लिए भी कहा।
यह भी पढ़ें: अब देर की तो बड़ा नुकसान हो जाएगा…उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश कुमार को पार्टी छोड़ने की सलाह !
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अंतिम रिपोर्ट आने तक कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं है। हम बहुत सतर्क हैं और रिपोर्ट का अच्छी तरह से अध्ययन कर रहे हैं। साथ ही सुरक्षा के संदर्भ में जो कुछ भी जरूरी है, हम इसे करने के लिए तैयार हैं।” इस दौरान राम मोहन नायडू ने धैर्य की आवश्यकता को दोहराते हुए विमानन सुरक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि भी की। उन्होंने कहा, “जांच के बारे में कुछ भी कहने से पहले हमें अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।”
यह भी देखें: Savan Shivratri 2025: भोलेनाथ को खुश करने का रहस्यमयी मुहूर्त, हर भक्त को जानना चाहिए | Savan 2025
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…