खेल

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में अंशुल कम्बोज की  एंट्री, चोट से जूझ रही टीम को मिला नया तेज गेंदबाज

Anshul Kamboj : इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम को चोटों का सामना करना पड़ रहा है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं, जबकि तेज गेंदबाज आकाश दीप और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी चोटिल हैं. दोनों का 23 जुलाई से शुरू होने वाले मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना संभव नहीं है. ऐसे में भारतीय टीम ने बाकी दो टेस्ट मैचों के लिए हरियाणा के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को टीम में शामिल किया है.

कौन हैं अंशुल कम्बोज?

हरियाणा के करनाल के रहने वाले अंशुल कम्बोज दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं,जो निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर लेते हैं. हाल ही में भारत-ए की ओर से इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मुकाबलों में उन्होंने अपनी रफ्तार और सटीक गेंदबाजी से अंग्रेजी बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था.

ये भी पढ़ें : India vs England : बैजबॉल से दोस्ती महंगी पड़ गई…? लॉर्ड्स टेस्ट में क्यों हारी भारतीय टीम

घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

अंशुल कम्बोज हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने अब तक 24 प्रथम श्रेणी मैचों में 79 विकेट चटकाए हैं और 486 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने दो बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है और एक अर्धशतक भी जड़ा है. उनकी ऑलराउंड क्षमता उन्हें एक खास खिलाड़ी बनाती है.

IPL में भी दिखाया जलवा

अंशुल कम्बोज ने IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 8 मैचों में 8 विकेट लिए. इससे पहले IPL 2024 में वे मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे,जहां उन्होंने 3 मैचों में 2 विकेट हासिल किए.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago