दुनिया

“निमिषा प्रिया और शहजादी दोनों ही…” बांदा के शब्बीर खान का भारत सरकार पर आरोप

UP News: यमन में हत्या के आरोप में सजा काट रहीं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी भारत सरकार के प्रयासों के चलते फिलहाल टाल दी गई है। यह खबर निमिषा के परिजनों और समर्थकों के लिए राहत भरी है। हालांकि इस घटनाक्रम ने यूपी के बांदा की दिवंगत शहजादी के मामले को चर्चा में ला दिया है। शहजादी को पिछले साल 15 फरवरी को UAE में फांसी दे दी गई थी।

सरकार पर पक्षपात का आरोप

बांदा जिले के गोयरा मुगली गांव के निवासी शहजादी के पिता शब्बीर खान ने सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना है कि “मैंने कई बार भारत सरकार से गुहार लगाई थी कि मेरी बेटी निर्दोष है, उसकी सजा माफ की जाए, लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसे UAE में फांसी दे दी गई।”

बच्चे की हत्या का आरोप

शब्बीर खान के मुताबिक, उनकी बेटी शहजादी पर तीन महीने के एक बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप था, लेकिन उन्होंने दावा किया कि “बच्चे का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया।” उनका कहना है कि, “मेरी बेटी ने बताया था कि डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत हो गई, मेरी बेटी भारत (UP News) लौटना चाहती थी इसलिए उसके परिजनों ने मेरी बेटी को फंसा दिया।” सवाल उठाते हुए शब्बीर खान ने कहा, “निमिषा प्रिया और मेरी बेटी दोनों ही भारत की बेटियां थीं, फिर एक के लिए प्रयास और दूसरी के लिए खामोशी क्यों?”

केरल की निवासी हैं निमिषा प्रिया

बता दें कि निमिषा प्रिया केरल की निवासी और पेशे से नर्स हैं। उन्हें यमन की कोर्ट ने साल 2017 में एक यमनी नागरिक तलाल एब्दो मेहदी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया था। आरोप था कि निमिषा ने मेहदी को बेहोश करने के लिए इंजेक्शन दिया, जिसके ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। बताया गया कि निमिषा, मेहदी के पास जमा अपना पासपोर्ट वापस लेना चाहती थी।

यह भी पढ़ें: ईरान ने एक बार फिर इजरायल को ललकारा, कहा- तबाह एयर डिफेंस सिस्टम को हमने दुरुस्त कर लिया

जिसको लेकर भारत सरकार शुरू से सक्रिय रही और संधि कानूनों और परिवार की सहमति के लिए लगातार प्रयास (UP News) करती रही। स्थानीय प्रशासन, अभियोजक कार्यालय और जेल अधिकारियों से संपर्क भी बनाए रखा गया, यही वजह है कि 16 जुलाई को दी जाने वाली फांसी पर फिलहाल रोक लग गई।

यह भी देखें: Weather Update: UP से लेकर बिहार तक बारिश का कहर, मौसम ने बदल दिया मिजाज | Heavy Rainfall | Top

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

22 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

49 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

1 hour ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

3 hours ago