मध्य प्रदेश

कूनो नेशनल पार्क से सामने आई बड़ी खुशखबरी, भारत में जन्मी मादा चीता ‘मुखी’ बनी मां, पांच शावकों को दिया जन्म..

श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी आई है। साथ ही देश में एक नया इतिहास भी बन गया है। विलुप्त होने के बाद पहली बार भारत में जन्मी चीता 'मुखी' मां बनी है। यह चीता प्रोजेक्ट की बड़ी सफलता है कि भारत में जन्म लेने वाली मादा चीता अब मां बनने लगी हैं। इससे उनकी आबादी भी बढ़ेगी।

मुखी ने पांच शावकों को दिया जन्म


मादा चीता मुखी ने कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया है। कूनो प्रबंधन ने शावकों के साथ मुखी का वीडियो शेयर किया है। जिसमे मुखी अपने शावकों को स्तनपान करवा रही है। जानकार भारत में इसे चीता प्रोजेक्ट की बड़ी सफ़लता मान रहे हैं।

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई


सीएम मोहन यादव ने एक्स पर लिखा है कि भारत में जन्मी चीता मुखी ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में पांच बच्चों को जन्म देकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मां और बच्चे ठीक हैं। यह भारत के चीता रीइंट्रोडक्शन इनिशिएटिव के लिए एक बहुत बड़ी कामयाबी है। मुखी, 33 महीने की उम्र में भारत में जन्मी पहली मादा चीता, अब बच्चे पैदा करने वाली भारत में जन्मी पहली चीता बन गई है, जो प्रोजेक्ट चीता के लिए सबसे बड़ी कामयाबी है।

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि भारत में जन्मे चीते का सफल प्रजनन, भारतीय जगहों पर इस प्रजाति के एडैप्टेशन, हेल्थ और लंबे समय की संभावनाओं का एक मजबूत संकेत है। यह बड़ा कदम भारत में आत्मनिर्भर और जेनेटिकली अलग-अलग तरह के चीतों की आबादी बनाने की उम्मीद को और मजबूत करता है, जिससे देश के कंजर्वेशन के लक्ष्य और आगे बढ़ेंगे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से आईं मादा चीता ने भी शावकों को जन्म दिया है। इसके बाद भारत में चीतों की संख्या बढ़ी थी। अभी भारत में कूनो और गांधी सागर अभ्यारण में चीतों को रखा गया है।

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव में क्यों डूबी जनसुराज, जानें जनसुराज को लेकर क्या है प्रशांत किशोर का फ्यूचर प्लान!

Wafa Abbas

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

15 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

16 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

17 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago