पंजाब

Punjab News: संगरूर में वकीलों का हंगामा, फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा की बीच सड़क पर रोकी गाड़ी

Punjab News:  आज संगरूर में वकीलों ने पंजाब के फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा की गाड़ी को रोककर जोरदार प्रदर्शन किया और उनसे सवाल पूछे, इसके साथ ही वकीलों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक वकील के प्लॉट से जुड़े मामले में राजनीतिक दखलअंदाजी की जा रही है, आखिर ऐसा क्यो हो रहा है।

वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

मिली जानकारी के मुताबिक, एक वकील के प्लॉट का केस कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट ने उस प्लॉट पर स्टेटस भी दे दिया था। लेकिन इसके बावजूद दूसरी पार्टी उस प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश कर रही थी। जब वकील शिकायत लेकर SHO के पास गए तो SHO ने कहा कि वे कुछ नहीं कर सकते,  साथ ही SHO ने वकील को उन्हें संगरूर की MLA नरिंदर कौर भारज से बात करने को कहा।

बता दें कि वकीलों ने यह भी आरोप लगाया कि कोर्ट का आदेश होने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी जा रही और राजनीतिक दबाव में काम किया जा रहा है। हरपाल सिंह चीमा खुद भी संगरूर में कई साल तक प्रैक्टिस कर चुके हैं, यही कारण है कि वकीलों ने आज उनकी गाड़ी को घेरकर उनसे कई सवाल किए।

वकीलों के प्रेसिडेंट ने भी सवाल उठाए

वहीं वकीलों के प्रेसिडेंट वकील की परेशानी को ध्यान में रखते हुए कहा कि अगर पंजाब के फाइनेंस मिनिस्टर ही वकीलों और जनता की समस्याओं का हल नहीं निकालेंगे, तो फिर समाधान कौन करेगा? और किसके पास राज्य के लोग जाएंगे।

वहीं दूसरी तरफ वकीलों के इस विरोध ने संगरूर में कानून व्यवस्था और राजनीतिक हस्तक्षेप पर काफी गंभीर और गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरी घटना के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और पीड़ित वकील को किस तरीके से न्याय दिलवाते हैं, साथ ही ये न्याय वकील को कब तक मिलता है।

ये भी पढ़ें पलटूराम’ से ‘किंगमेकर’ तक नीतीश कुमार ने ऐसे पलट दीं बिहार की सियासी बिसात, विपक्ष रह गया हक्का-बक्का:

Sapna Yadav

Recent Posts

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

25 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

41 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

44 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

1 hour ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

2 hours ago