india vs pakistan
नई दिल्ली। महिला वनडे वर्ल्ड कप-2025 का शेड्यूल जारी हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सोमवार-16 जून को वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। वर्ल्ड कप की शुरूआत 30 सितंबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी। इसके बाद 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से भिड़ेंगे।
भारत और पाकिस्तान का मैच श्रीलंका के कोलंबो में होगा। 2013 के बाद भारत पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप मेजबानी कर रहा है। इस वनडे वर्ल्ड कप में 8 टीमें हिस्सा लेंगीं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को होगा।
भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण रिश्ते को देखते हुए आईसीसी ने पाक टीम के सभी मैचों को श्रीलंका में कराने का फैसला किया है। इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच हाइब्रिड मॉडल को लेकर समझौता हुआ था, जिसके तहत भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सारे मैच पाकिस्तान में न खेलकर दुबई में खेले थे।
महिला वनडे वर्ल्ड कप-2025 में कुल 31 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 28 लीग और 3 नॉकआउट मुकाबले होंगे। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर करेगी। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम अपना पहला मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना कोलंबो में पाकिस्तान से होगा। फिर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अहम मुकालबा 22 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा।
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…